| निकल बेवजह-बाली ट्रिप के साथी। |
22 सितंबर को हम लोग उबूद, बाली के फ़ुल मून विला से निकले। हमारा अगला पड़ाव करीब 25 किलोमीटर दूर सेमिनयक का Jumbuluwalk Oceano होटल था। फूल मून विला होटल से निकलने के पहले सबने 'निकल बेवजह' की टी शर्ट पहनकर फोटो खिंचवाये। कई ग्रुप में फोटोबाजी हुई। होटल की सीढ़ियों पर बैठकर लगभग सभी ने फ़ोटो खिंचाये।
| बाली -निकल बेवजह ट्रिप की टी शर्ट में सुमन और निरुपमा दीदी। |
सेमिनयक जाते समय सभी का सामान एक छुटकी गाड़ी में रखा गया। सामान चला गया। बाद में ट्रिप के लोग बस में बैठकर सेमिनयक के लिए चले। निकलते हुए दोपहर के बारह बज गए थे। रास्ते में कंचन शर्मा जी ने लोकगीत सुनाया । इस लोग गीत में एक बहुत अपने ससुराल के लोगों को संबोधित करते हुए अपनी खींझ बयान करते हुए कहती है -' मेरी मुर्गी खो गई, मेरा दिल ठिकाने नहीं न।'
| होटल फुल मून विला की सीढ़ियो पर अनूप शुक्ल। |
कंचन जी हमारी ट्रिप की सबसे सक्रिय सदस्य थी। उनके दोनों पैरों के घुटने की सर्जरी होनी थी। घुटनों के दर्द के कारण चलने-फिरने में उनको बहुत तकलीफ़ थी। इसके बावजूद वे गाना, डांस और हर गतिविधि में सबसे सक्रिय रहीं।
| बाली ट्रिप की ट्रिप लीडर ऐश्वर्या ट्रिप के साथियों की फ़ोटो लेते हुए। |
करीब एक घंटे की बस यात्रा के बाद हम लोग सैमिनयक पहुँचे। 25 किलोमीटर की यात्रा तय करने में एक घंटा लगने का कारण यह बाली की कम चौड़ी सड़कें और ट्रैफिक था। Jumbuluwalk Oceano होटल में सामान रखा। फाइव स्टार होटल। बहुत शानदार । कमरों में सामान रखने के बाद हम लोग दोपहर का खाना खाने पास के ही होटल स्पाइस मंत्र (Spice Mantra) गए। यहाँ भारतीय खाना मिलता है। स्वादिष्ट खाना। कुछ लोग पास के दूसरे होटल गए। वहाँ स्थानीय बालियानी खाना खाया।
| सामान चला दूसरे होटल के लिए। |
खाने के बाद हाथ पोछने के लिए गीली डंडी की तरह का कुछ रख गया वेटर। हमने सोचा यह क्या है? पता चला कि हाथ पोछने का तौलिया था। खाने के बाद हमने मसाला चाय भी पी। चाय भी स्वादिष्ट थी। खाने का चार लोगों का बिल आया 750,000 IDR(3880 रुपए) । प्रति व्यक्त लगभग 970/- रुपए प्रति व्यक्ति। हमको याद आया कि कुछ दिन पहले हमने कानपुर के एक होटल में पूरा खाना 150 रुपए में खाया था। विदेश में किसी 'ठीक ठाक' होटल में खाने के पैसे इतने तो पड़ेंगे सोचते हुए हमने ख़ुद को समझाया। बिल भुगतान करके निकल लिए।
| स्पाइस मंत्रा में खाना खाया गया। |
![]() |
| खाने का बिल |
रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर काउंटर दिखा।काउंटर ऐसा जैसे मोटर साइकिल की सीट पर लोहे की मेज अपनी टाँग इधर-उधर करके बैठ गई हो। मेज पर BAKSO लिखा था। उसके ऊपर डब्बों में गोलगप्पे, पकौड़े जैसे रखें थे। BAKSO से हमको अपने यहाँ के भकोसे याद आए । भकोसे आटे की पर्त में डाल वगैरह भर कर बनाए जाते हैं। शुद्ध शाकाहारी।
| खाने के बाद हाथ पोछने का इंतजाम। |
लेकिन BAKSO के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि यह लोकप्रिय इंडोनेशियाई मीटबॉल सूप है। यह मुख्य रूप से बीफ़ (गोमांस), चिकन, या पोर्क के कीमे से बनाए गए नरम और लचीले मीटबॉल होते हैं, जिन्हें टैपिओका आटे के साथ मिलाकर उबाला जाता है।इसे आमतौर पर बीफ़ की हड्डियों से बने एक साफ और हल्के गर्म शोरबा (ब्रोथ) में नूडल्स (पीले नूडल्स या चावल के वर्मीसेली), टोफू, वॉन्टन, तले हुए प्याज और उबले अंडे के साथ परोसा जाता है। वो तो अच्छा हुआ कि नाम साम्य के चलते भकोसा समझकर हम खाने के लिए नहीं खड़े हो गए।
| BAKSO इंडोनेशिया का मीटबाल सूप। |
| सेमिनयक में हमारे ठहरने की जगह - होटल जंबूलुवाक । |
होटल वापस लौटकर हम लोग अपने-अपने कमरों में आराम करने चले गए। शाम को हमको उलुवातु मंदिर जाना था।
इस पोस्ट को और इससे जुड़े वीडियो को फेसबुक पर देखने के लिए यहाँ पहुँचें।

No comments:
Post a Comment