डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरने की बात पर लोग हलकान हुए जा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहा है। लोगों का ऐसा सोचना उनमें वैज्ञानिक चेतना के अभाव का प्रमाण है।
डॉलर के मुक़ाबले रुपये का गिरना यह सिद्ध करता है कि रुपया डॉलर से ऊंचाई पर है। डॉलर के मुकाबले रुपये का गिरना ऊर्जा संरक्षण के सिद्धांत के अनुरूप है। लगातार गिरता वही है जो ऊँचाई पर होता है। रुपए की कुल ऊर्जा संरक्षित है।
ऊर्जा संरक्षण का सिद्धांत (Law of Conservation of Energy) मुख्य रूप से जर्मन भौतिक विज्ञानी जूलियस रॉबर्ट वॉन मेयर (Julius Robert von Mayer) द्वारा 1842 में दिया गया था। इस सिद्धांत के अनुसार, ऊर्जा को न तो बनाया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है, इसे केवल एक रूप से दूसरे रूप में बदला जा सकता है।
इस बात को प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट 'फ़ुरसतिया' के इस कार्टून के माध्यम से समझा जा सकता है। आपको AI से बनाया यह कार्टून कैसा लगा?
