इस पार प्रिये तुम हो मधु है
उस पार न जाने क्या होगा ?
गोवाहाटी से काजीरंगा जाते हुए पता चला कि जिस सड़क पर हम जा रहे हैं वह आसाम में है। डिवाइडर के उस तरफ़ वाली सड़क मेघालय में है। मतलब डिवाइडर पार करके दिन में कई बार आसाम से मेघालय आ जा सकते हैं।
आसाम के काजीरंगा जाने के लिए गाड़ी में डीजल भरवाने के लिए अपन सड़क पार करके मेघालय के पेट्रोल पंप में आए। डीजल भरवाया। चल दिये।
पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद सवाल उठा कि जहाँ डीजल भी मिलता है उस जगह की पेट्रोल पंप ही क्यों कहते हैं? डीजल पंप भी तो कह सकते हैं। ऐसा क्या सिर्फ इसलिए क्योंकि डीजल पेट्रोल के मुकाबले थोड़ा सस्ता मिलता है?
बाईं तरफ़ आसाम दाईं तरफ़ मेघालय 
https://www.facebook.com/anup.shukla.14/posts/pfbid02VkPkNSFpFJrhjLsKe9SYAZmbrVnRQ6n3XUixFtJRUMikKy56XXzsCkvByfYp1MPXl

No comments:
Post a Comment