Friday, May 01, 2009

भैया मत न भये दस-बीस

http://web.archive.org/web/20140419212644/http://hindini.com/fursatiya/archives/607

25 responses to “भैया मत न भये दस-बीस”

  1. अभय तिवारी
    आप धन्य हैं प्रभु!
  2. Kajal Kumar
    नेता लोग, पहले एफ़िडेविट में संपत्ति घटा कर दिखाते थे, आजकल बढा कर दिखा रहे हैं…इस उम्मीद में कि कल आने वाली काली कमाई का हिसाब देने से पीछा छूटा …
  3. dhiru singh
    वोट तो आपने डाल ही दिया होगा अब हमारी बारी है . क्या करे गलत मे से कम गलत को चुनना मजबूरी बन गयी है हमारी . ख़ैर आपकी पसंद हमेशा की तरह लाजबाब है . सच मे निराशा बेलगाम घोडी ही है .
  4. सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी
    चुनावी चकल्लस बहुत रोचक बन पड़ी है। आनन्द आ गया पढ़कर। धन्यवाद।
    जनप्रतिनिधियोचित आचार-व्यवहार के क्या कहने…!
  5. ajit ji wadnerkar saheb
    क्या ग़ज़ब…सूरदास जी असीसते होंगे आपको।
    नेताजी खींसे निपोरते होंगे।
  6. संजय बेंगाणी
    यहाँ मतदान 50 प्रतिशत के आसपास रहा. भाषण एक कला है और हर नेता को यह कला आनी ही चाहिए. ऐसा न हो कि वो क्या बोल रहें है यही समझ ना आये. हँसी मजाक में लालू आगे थे, अब वे भी बिदक गए है. बाकि रह गया है “पप्पी-झप्पी”.
  7. Shiv Kumar Mishra
    “भाषणों में लोगों ने अभद्रता के नये आयाम छुये। सबसे कम अभद्र भाषण उन लोगों ने दिये जिनकी हिन्दी कमजोर थी।”
    इतने साल हो गए जनार्दन द्विवेदी जी को, हिंदी पढाते, अभी भी हिंदी कमजोरे है?
  8. ताऊ रामपुरिया
    इमरजेंसी के बाद हुई एक सभा में अटलजी ने अपने भाषण में कहा- इमरजेन्सी के बाद अगर हमारी सरकार बनी तो हम वायदा करते हैं जिनकी नौकरियां चली गयीं हैं उनको नौकरियां वापस मिल जायेंगी , जिन पर झूठे मुकदमें लगे वे मुकदमें वापस हो जायेंगे लेकिन जिनकी नसबंदी हो गयी है उनकी नस जुड़वाने की हम कोई गारंटी नहीं दे सकते।
    बहुत सामयिक पोस्ट लिखी आपने. अब ये हास्यबोध राजनिति मे किस्से कहानियों तक ही सीमित रह गया है.
    रामराम
  9. Anonymous
    aap ki pasand fir lajawaab..!
  10. anil kant
    वाह मजा आ गया …झकास
  11. तस्लीम
    वैसे मतों में भी अगर एमएलसी की तरह ही प्रथम और द्वितीय वरीयता का आप्शन दिया जाए, तो अच्छा हो।
    ———-
    सावधान हो जाइये
    कार्ल फ्रेडरिक गॉस
  12. Abhishek Ojha
    तो क्या यह माना जा सकता है कि इस बार के चुनाव निर्गुण विधारधारा से सगुणविचारधारा की तरफ़ उन्मुख हुये. जय हो बाबा फुरसतिया !
  13. mumbai tiger
    बहुत ही बढिया जी । आभार
    मुम्बई टाईगर
    हे प्रभु तेरापथ
  14. दिनेशराय द्विवेदी
    हम जानते हैं
    इस चुनाव से कुछ नहीं बदलना
    बदलेंगे कुछ चेहरे, बस!
    फिर वही सब कुछ होगा
    जो होता आया है
    अभी खेंचते हैं सब
    एक दूसरे की चड्डियाँ
    अच्छा है हो जाएं सब
    पूरे के पूरे नंगे
    कौन है सब से कम नंगा
    प्रतियोगिता का अंत हो
    हो जाने दो चुनाव
    शोले बरसाते मौसम में
    सोचो, बचने का उपाय
    मत दो आमंत्रण लू को लगने का
    चुनाव बाद आएंगे
    सब के सब नंगे
    सोचो! कैसे बचानी है
    अपनी अपनी चड्डियाँ?
  15. Arvind Mishra
    अच्छी फुरसतिया !
  16. Isht Deo Sankrityaayan
    भैया मत न भये दस-बीस,
    एक हुतौ सो डारि आये हैं, अब मती निपोरो खींस,
    भाई वाह! पूरा पद ही बड़ा ज़ोरदार है.
  17. ज्ञानदत्त पाण्डेय
    सबसे कम अभद्र भाषण उन लोगों ने दिये जिनकी हिन्दी कमजोर थी।
    तबइ हम कहते हैं कि जूतमपैजारीयता धाकड़ हिन्दी वाले ही करते हैं। सारे गली मुहल्लों में उनका ही डंका है!
  18. amit
    39 प्रतिशत मतदान? बस? लक्ख दी लानत!!
    सरकार और नेताओं को सबसे अधिक रोने वाले लोग वही होते हैं जो वोट नहीं डालने जाते, जैसे वोट न डाल कुछ उखाड़ लेंगे या कोई किला फतह कर लेंगे! इनमें अधिकतर पढ़े लिखे गंवार (गंवार इसलिए कि ये सोचते हैं कि वोट न डाल फन्ने खां हो लेंगे जबकि भुगतना बाद में इनको भी पड़ता है) होते हैं जिनसे अपेक्षा की जाती है कि ये कुछ समझ रखते होंगे। अब जिनसे समझ की अपेक्षा की जाती है वे ही वोट नहीं डालेंगे तो सरकार ना समझ लोगों के वोट से बन जाएगी न, तो थकी हुई सरकार के लिए अंत पंत दोषी कौन?!
    इस देश का वाकई कुछ नहीं हो सकता, सब राम भरोसे चल रहा है!!
  19. - लावण्या
    आभार आपका सुकुल जी ..पूरा चित्र खीँच दिया गर्मी से भरे दिनोँ मेँ चुनाव का हाल बखूबी लिख दिया है -
    देखेँ क्या होता है अब आगे ..
  20. नितिन
    लेख अच्छा लगा लेकिन ३९% में IPL का कितना हाथ है इसकी जाँच होनी चाहिये :)
    पढे लिखों को यही कहा जा सकता है कि If you don’t vote, don’t whine!! शायद अंग्रेजी में कहने पर जल्दी समझ आ जाये।
  21. किसी बहुत ऊंची पहाड़ी से कोई सोता फ़ूटे
    [...] के लेख में हमने लिखा था-भाषणों में लोगों ने [...]
  22. cmpershad
    इस चुनावी दौर की गर्मी में नेताओं को तो दौरे पडते रहेंगे १६ मई तक। लेते हैं एक छोटा सा अंतराल…..तब तक लिए आज्ञा :)
  23. गौतम राजरिशी
    देव, इस सूरदासी रूप “मत न भये दस-बीस” पर दंडवत हूँ…..
  24. anitakumar
    निराशा एक बेलगाम घोड़ी है
    न हाथ में लगाम होगी न रकाब में पांव
    खेल नहीं है उस पर गद्दी गांठना
    दुलत्ती झाड़ेगी और जमीन पर पटक देगी
    बिगाड़ कर रख देगी सारा चेहरा मोहरा
    बहुत खूब
  25. : फ़ुरसतिया-पुराने लेखhttp//hindini.com/fursatiya/archives/176
    [...] भैया मत न भये दस-बीस [...]

Monday, April 13, 2009

जनप्रतिनिधि के दर्द

http://web.archive.org/web/20140419214715/http://hindini.com/fursatiya/archives/605

24 responses to “जनप्रतिनिधि के दर्द”

  1. मुकेश कुमार तिवारी
    अनूप जी,
    आपसे चुप्पे ही कह देंत हौं, इन जनावरों का नाम जो लिये हैं जरा संभल जाइये, पेटा या पोटा का कहत हैं वारे जान के पीछे पड़ जहिंहे, रही दूसर बात धर्मिन्दर भईया के तो वहुअ सांसद हैं उनके लिये तो आपस की ही बात है.
    अपनी मिट्टी से जुड़ने की कोशिश की है. कुछ गलती हुई हो तो क्षमा कीजियेगा.
    सदा की तरह रोचक.
    मुकेश कुमार तिवारी
  2. जि‍तेन्‍द्र भगत
    सही दर्द बयॉ की है नेताओं और मीडि‍या की:) दोनों न सुधरें हैं न सुधरेंगे।
  3. GIRISH BILLORE
    कित्ती फ़िल्मों में धर्मेन्द्र भैया बोले हैं -कुत्ते,कमीने मैं तेरा खून पी जाऊंगा। मैं तुम्हें जिन्दा नहीं छोड़ूंगा।
    जनता कित्ता ताली बजाती है।
    मामला यही तो है कि बेचारे आयोग को क्या बताएं कैसे बताएं कि “पब्लिक की डिमांड के कारण उनको ये बोलना पङता है”
  4. लावण्या
    आज तो हमने प्रियँका को ज़ी न्यूज पे भाई राहुल की तरफदारी करते हुए देखा और सोचा कि काहे वे खुद ही नहीँ चुनाव लड रहीँ ?
  5. anil pusadkar
    सत्य वचन महाराज जी।ले-देकर तो नेता जनता जैसा बनने का दिखावा करते है,वो भी रास नही आ रहा है कुछ लोगो को।
  6. अमर

    कवन परती.. निधी को दरद उठ रहा है ?
    हम आय गये, भाई !
    पीछे से एगो चमचा हमारा बैगवा लेकर आ रहा है..
    तब तक आप जो है, न .. इनको एज़ अ फ़र्श्ट एड एगो धड़ाका का वमन करवाइये ।
    जितना बदबू मारेगा.. समझिये कि उतना त्वरित आराम मिलेगा !
    माइक है, के नहीं.. ? धुत्त, ऎतना फ़ुरसत ठीक नहीं है, भाई !
    परती-निधी साहव ओक रहे हैं, ईहाँ मईकिये नदारद !
  7. ताऊ रामपु्रिया
    दुर ससुर का फ़ायदा जनता से जुड़ने से। वोट तो मिलना ही है किसी को। जिसको मिलेगा उससे सब कुछ मैनेज किया जायेगा। बेफ़ालतू में गांव-गांव घूम के काहे हलकान हों।
    बहुत सटीक व्यंग, फ़ुरसतिया जी की माईक्रो पोस्ट पढ कर आनन्द आ गया .
    रामराम.
  8. संजय बेंगाणी
    सिसिमानजी ने बढ़िया लिखा थोड़ी सुसंस्कृत टाइप भासा हो गई…पबलिक की भासा की कमी रही…बाकिये बढ़िया है…
  9. दिनेशाराय द्विवेदी
    जय हो आप की!
  10. प्रवीण त्रिवेदी-प्राइमरी का मास्टर
    जय हो ……भय हो !!
    जय राम जी की !!
  11. Ashish
    क्या बात बनायी है सिरीमानजी ने!
  12. amit
    अब बताइये अगर जनप्रतिनिधि जनता की तरह अपने विरोधियों के प्रति आक्रोश नहीं व्यक्त करेगा तो जनता क्या समझेगी कि ये किसी और ग्रह का प्राणी है जो जनता की जबान नहीं जानता! किसी दूसरे ग्रह के प्राणी को वोट क्यों देगी जनता? आप खुद सोचिये जब आप किसी से बहुत गुस्सा होते हैं तो दांत किटकिटाते हुये कहते हैं कि नहीं मैं तेरा खून पी जाऊंगा।
    अब अपने जन्म के बारे में मेरे पास कोई मानसिक रिकॉर्ड नहीं है लेकिन कानूनी दस्तावेज़ों और घर-परिवार के लोगों की बात पर विश्वास किया जाए तो अपना जन्म इसी ग्रह के भारत देश में हुआ था। और यह बात विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि गुस्से में आकर अथवा किसी और रूप में कम से कम मैंने यह किसी को नहीं कहा कि मैं फलाने का खून पी जाऊँगा!!
    अपन कोई वैम्पायर तो है नाही कि खून पी के प्यास बुझाई जावे! और ब्लड ग्रुप मैच न करा तो? दूसरा बंदा बीमार हुआ तो? साथ ही दूसरे का खून पीना कानूनी जुर्म भी तो है, सजा हो जाएगी!! और अपनी ही बात कह के नहीं पूरी की तो जुबान की औकात दो कौड़ी की भी ना रहेगी!!
    और जरूरत ही का है, पीने को और बढ़िया चीज़ों की कमी है का? फलों का रस है, दूध लस्सी है, पेप्सी मिरिन्डा थम्स अप है, एनर्जी चाहिए तो रेड बुल है, थकान मिटाने और गर्मी पाने के लिए कॉफ़ी है, नशा करना हो तो रम वोदका है, सेलिब्रेशन के लिए शैम्पेन है!! इत्ती सारी बढ़िया चीज़ों के होते का जरूरत है खून पीने की किसी का जिसके नुकसान ही नुकसान हैं!! :D
  13. विवेक सिंह
    अरे ई सुरतिया का कहता है ? एक ठो रोलर वाले को बुला त इधर . अबे इतना देर काहे करता है ? हप !
  14. dr anurag
    देख नहीं रहे है संजय दत के डाइलोग……
  15. ज्ञानदत्त पाण्डेय
    रोलर की कोडल लाइफ खत्म होने के कगार पर है। लिहाजा ज्यादा काम कर रहा है जोश से।
  16. Shiv Kumar Mishra
    दर्द सही है.
    असली जनप्रतिनिधि वह है जो जानता हो कि प्रति जन कितना निधि उपलब्ध है.
  17. गौतम राजरिशी
    इस पोस्ट की पर्ची बना के बाँटो रे कोई इन नेताओं और मिडिया वालों में….
  18. समीर लाल ’उड़नतश्तरी वाले’
    बहुत गहरी पकड़ होती जा रही है आपकी राजनितिक समझ पर-एक ठो बार चुनाव कोशिश करिये न!! :)
    बढ़िया आलेख.
  19. अविनाश वाचस्‍पति
    और जनप्रतिनिधि दे रहा है जो दर्द
    बनकर बेदर्द।
  20. himmat
    be pate ki baat ko apne sahi pata de diya. dhanyavaad. anupji apki baat padhke bahut hansi aati he aur usse jyada vishad hota he. aapko bhi aisa hi hota he kya?
  21. navneet
    kya baat hai sir ji
  22. Isht Deo Sankrityaayan
    मीडिया थोड़े पाबन्दी लगाता है महराज. मीडिया त भोंपू है. ई त और चिल्लाता है, चिल्लवाता है. पाब्न्दी-ओबन्दी क हऊ सब करताहै, चुनाउ अयोग वाला. आ उंके करने दीजिए जौन करते हैं. अब अपने चौला साहब आ गए हैं न! ऊ बहुत पुरान आदमी हैं अपने. क़रीब-क़रीब उतनियै बफादार हैं ऊ आनन्द भवन और 10 जनपथ के जेतने हौ डॉग्डर साहब, जौन वीएच क चुनाउ लड़े बिना पीएम बनि गए.
  23. roushan
    ये सारी गलती चुनाव आयोग की है छोड़ दिया है मीडिया को नेता के पीछे .
    जा बेटा जा जैसे ही जनता के बीच का हो हमें बताना दिमाग ठिकाने कर देंगे
    इसी चक्कर में तो हमसे भी चुनाव मिस हो गया नहीं तो आपका ब्लॉग पढने का समय होता
  24. फ़ुरसतिया-पुराने लेख
    [...] जनप्रतिनिधि के दर्द [...]