Tuesday, October 06, 2009

….भेजे क्यों मीठे सपने

http://web.archive.org/web/20140419221625/http://hindini.com/fursatiya/archives/807

….भेजे क्यों मीठे सपने

मीठे सपने
रात सो गये थोड़ा जल्दी, हालांकि थके नहीं थे ज्यादा,
तीन हीरोइनें ले गयीं, हमसे सपन-मिलन का वादा।
हमने उनको बहुत बताया, हैं बहुत बिजी हम भईया,
बात न मानी वे सुंदरियां, बोली मत करो निराश फ़ुरसतिया॥
बात बताई श्रीमती को, फ़िर तो उनकी खिलखिल गूंजी,
चले खरीदने चांदमहल हो, है घर में भांग न भूंजी।
मिलना जब उन सुंदरियों से, तो जरा कायदे से रहना
बाढ़ काढ़कर, मूंछ डाईकर, बनकर स्मार्ट सा मिलना॥
नखरें दिखलायें बालायें तो, मत उनके झांसे में आना,
इठला-इतरा, मुस्का-शर्मा कर, पास आने का करेंगी बहाना।
कैसे सजती, कैसे धजतीं , साबुन हैं कौन लगाती,
पूछ के आना कौन क्रीम से, वे चेहरे अपने चमकातीं।।
मीठे सपने
सोते ही मच्छर की सेना, बस लगी बमकने -भुन्नाने,
हीरोइन के चमचे हैं हम सोचा, आये हैं मिलने-मिलाने।
तभी अचानक मोबाइल मेरा, ससुरा बड़ी तेज भन्नाया,
उधर से मेरे दोस्त ने मुझको था, बड़ी तेज हड़काया॥
तुमतो मेरे जिगरी दोस्त हो, भेजे क्यों मीठे सपने,
मिला तुम्हारा SMS जैसे ही, हम तुरतै लगे कलपने।
तुम्हें पता क्या हम हो बैठे हैं, अब डाइबिटीज के रोगी,
वे दिन मती दिलवाओ जब, हमनें चांपी बहुत जलेबी॥
अगर चाहते भला हमारा, कुछ दिन जिये तुम्हारा यार,
सपन-करेला, ड्रीम-चिरायता, बस यही भेजवाओ यार।
मीठे-सपने,किसमिस-बातें, किसी सुमुखि-सुंदरी को भेजो,
जीना अभी चाहता हूं, मीठे सपने मुझको मत बिल्कुल भेजो।
हमने उसको फ़िर समझाया, बे समझो थोड़ी अंगरेजी,
स्वीट-ड्रीम्स से डर गये लल्ला, बातें करन लगे चंगेजी।
मतलब समझो बात का बबुआ,और मौज करो झन्नाटे से,
ज्यादा बहकोगे रातों को, तो करना होगा इलाज फ़िर चांटे से॥
मीठे सपने
रख दो फ़ौरन फ़ोन और अब बस झट से तुम सो जाओ,
यदि अनिद्रा के भी रोगी हो, तो ब्लाग पढ़ो और टिपियाओ।
और समस्या यदि कोई हो, तो सुबह मुझे बतलाना,
मस्त रहो, तुम जियो धांस के, मत काहू से घबराना॥
रात बीत गई पूरी-पूरी , आई न कोई सुंदरी बाला,
आया फोन कनाडा से, सबको बुलवाइन लाला।
अपनी किताब के विमोचन पर, उनको जिद करके बुलवाया,
फ़ुरसतिया से फ़िर मिलवा देंगे, कह सुंदरियों को भरमाया।
खैर मजे से कटी रात , और सुबह हुई खिलती सी,
याद दोस्त की घुली हुयी है, हवा महकती सी है।
बालायें अब फोन कर रही हैं, अब कब मिलिहौ फ़ुरसतिया,
हम उनको टरकाय रहे हैं, हैं बिजी बहुत हम भईया॥

31 responses to “….भेजे क्यों मीठे सपने”

  1. वन्दना अवस्थी दुबे
    तुमतो मेरे जिगरी दोस्त हो, भेजे क्यों मीठे सपने,
    मिला तुम्हारा SMS जैसे ही, हम तुरतै लगे कलपने।
    तुम्हें पता क्या हम हो बैठे हैं, अब डाइबिटीज के रोगी,
    वे दिन मती दिलवाओ जब, हमनें चांपी बहुत जलेबी॥
    मज़ा आ गया अनूप जी. वैसे कई बार हम भी मित्रों को स्वीट ड्रीम्स भेज देते हैं अब आगे से याद रखेंगे….क्या पता डायबिटिक बना देने की ज़िम्मेदारी हमारे ही सर…..,तस्वीर बडी बढिया लगाई है, किसी का घर है या होटल? जो भी है कविता के अनुकूल है.
  2. Shiv Kumar Mishra
    गजब. अद्भुत.
    किताब के विमोचन ने सारा मामला बिगाड़ दिया. कविता की किताब के विमोचन पर भड़ास कविता लिख कर पूरी….:-)
    वैसे बहार…सॉरी बहर में न होने की शिकायत तो करूंगा ही.
  3. विवेक सिंह
    आपको किसी ने यह नहीं सिखाया कि बालाओं को ‘भईया’ नहीं कहते ?
    संबंध ही स्थापित करना था तो ‘बहना’ कह देते !
    इसके अलावा आपकी कविता अच्छी लगी, घर में काफी लिबर्टी मिली हुई है लगता है :)
  4. arvind mishra
    ईश्वर करें ऐसी श्रीमतियाँ हर किसी को नसीब हों
    और लिपस्टिक वाली बात भी दर्ज कर लेते तो
    वृत्तांत वास्तविकता के और करीब जा पहुँचने का
    अहसास दे देता !
  5. ताऊ रामपुरिया
    जय हो फ़ुरसतियाजी की.
    रामराम.
  6. Khushdeep Sehgal
    सुरमई अंखियों में नन्हा-मुन्ना सपना दे जा रे…
    निंदिया के उड़ते पाखी रे, सपनों में आना साथी रे…
    रा री रू, रा री रुम…
    जय हिंद…
  7. P.C.Godiyal
    ऐसी बाते अगर बीबी को बतावो तो अक्सर जबाब मिलता है , रहने दो, एक को तो संभाल नहीं पाते और ख्वाब देखते हो चार के !
  8. कार्तिकेय
    @ मिलना जब उन सुंदरियों से, तो जरा कायदे से रहना
    बाढ़ काढ़कर, मूंछ डाईकर, बनकर स्मार्ट सा मिलना॥
    कौन कहता है कि सबसे संकटग्रस्त प्रजाति पुरुषों की है…! दुआ है कि ऐसी मलिकाइन सबको नसीब हों। लेकिन अपनई इज्जत का फालूदा कर लिये आप ई बता के कि उस फोन वार्ता के बाद शबे-हिज्र अकेले ही कटी….
  9. dr anurag
    लोग खामखां तारीफ़ कर रहे है शुक्ल जी….इसे सीरियसली न लीजियेगा …
  10. दिनेशराय द्विवेदी
    बहुत मौजी है।
  11. shreesh
    शैली पर आपके तो पूरा ब्लॉगजगत फ़िदा है,,,वही अपनी ट्रेडमार्क स्टाईल में क्या खूब लिखा आपने,,,,बच्ची की तस्वीर भी बड़ी प्यारी है..
  12. गौतम राजरिशी
    आज रात यकीनन पेन-किलर के दरकार नहीं पड़ेगी मुझे….
    हा! हा!!
  13. venus kesari
    जय हो जय हो जय हो जय हो जय हो जय हो जय हो
  14. shefalipande
    बहुत बढ़िया ….पढ़कर मज़ा आया ….
  15. रंजना
    हा हा हा हा हा हा…..बहुतै बढ़िया….लाजवाब…धाँसू…..हंस हंस कर अंखियों से निकला आंसू…
  16. चंद्र मौलेश्वर
    कुछ सेंट-विंट भी लगा लेते तो शायद बात बन जाती। या हो सकता है कनाडा जाने के चक्कर में उडन खटोले में बैठिस गई हों:)
  17. डा. अमर कुमार

    जय हो !

  18. seema gupta
    मीठे-सपने,किसमिस-बातें, किसी सुमुखि-सुंदरी को भेजो,
    जीना अभी चाहता हूं, मीठे सपने मुझको मत बिल्कुल भेजो।
    हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा इत्ते मीठे सपने ……कोनो ज्यादा मीठे नहीं हो गये इ कमबख्त सपने हा हा हा हा हा हा हा हा
    regards
  19. अर्कजेश
    मौज करो झन्नाटे से
    मस्त रहो, तुम जियो धांस के (वाह वाह)
    सुन्दरियों को रखो फ़ांस के
    सपने की डायबिटीज से मत घबराना
    जिन्दगी में क्यों ऐसा मकाम आया
    मीठे सपनों से भी बुखार आया
  20. Anonymous
    शुरू में लगा गद्य है पर नहीं…मैं कविता पढ़ रहा था.
  21. काजल कुमार
    शुरू में लगा कि गद्य है पर फिर पता कि नहीं कविता पढ़ रहा था
  22. rajni bhargava
    बस मीठे सपने ही…..
  23. Anonymous
    सर जी बहुत तीखी धार है आपके व्यंग्य की,,कि बस हाँथ ही कट जाये….हाँ मीठे ख्वाबों से भी डायबिटीज हो सकती है..अब समझ मे आया..शायद तभी मच्छर इन्सुलीन इन्जेक्शन देते रहते हैं रात भर…और सजने-धजने-साबुन के सीक्रेट जब मिल जायें तो अपने पास ही मत रख लीजियेगा..सुरक्षित!! ;-)
  24. madhav
    चर्चा मंच से आया हूँ , रोचक लगा ब्लॉग
    congrats
    http://madhavrai.blogspot.com/
    http://qsba.blogspot.com/
  25. मीनाक्षी
    हा हा… बहुत खूब….
    ” मिलना जब उन सुंदरियों से, तो जरा कायदे से रहना
    बाढ़ काढ़कर, मूंछ डाईकर, बनकर स्मार्ट सा मिलना॥”
    श्रीमतीजी ने बिल्कुल सही सीख दी है…याद रखिएगा…
  26. देवांशु निगम
    आप तो “पहुंचे” हुए कवि “भी” हैं :)
    देवांशु निगम की हालिया प्रविष्टी..आलू कोई मसाला नहीं होता….
  27. फ़ुरसतिया-पुराने लेख
    [...] ….भेजे क्यों मीठे सपने [...]
  28. Anonymous
    हा हा हा .. मज़ा आ गया भैय्या …..
  29. meenakshi tiwari
    हा हा हा .. मज़ा आ गया भैय्या …..
  30. click this link here now
    I am extraordinarily a new comer to web product while i have no prior enjoy and know little bit of Web-page coding.. I only want to decide what the ideal software program is to purchase to style web sites. I comprehend this is the bit cutting-edge personally and dear, though i have got delivered electronically CS5 Create Quality with Dreamweaver and Photoshop! !! . Does an individual have advices of software programs or different methods to improve weblogs and online services quite simply and inexpensive? . . Kudos! .
  31. that site
    For instance, how can i look up blog sites that fit what I want to examine? Does those realize how to Read through web logs by area or just about any on blogger? .

Monday, October 05, 2009

तुम कौन सी शाख के मोर हो जी

http://web.archive.org/web/20140419213347/http://hindini.com/fursatiya/archives/789

तुम कौन सी शाख के मोर हो जी

मोर
कल सुबह दक्षिण भारत की तबाही के सीन टेलिविजन पर देखे। जगह-ए-तबाही से इत्ती दूर फ़िर भी देखकर हड़क गये। लगा कि कुदरतजी भन्नाई हुई है। कोई भन्नाया हुआ आका तबादले में किसी को कहीं किसी को कहीं पटक देता है। तबादलित कर देता है। वैसे ही प्रकृति भी मनमौजी है। पानी मांग रहे थे लेव पानी। जी भर पानी। हर तरफ़ पानी ही पानी। याद आ गयी नानी। अब न कहना हमने करी बेमानी।
२०० सौ लोग निपट गये बाढ़ में। पौने दो लाख घर बह गये। सर्वांग सुन्दरी प्रकृति को कौन सुनाये ये शेर बशीर साहब का घुमा-फ़िराकर:
लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में
आप हिचकती नहीं इत्ते घर बहाने में।
उधर इंडोनेशिया में तबाही में न जाने कित्ते लोग मर गये। तबाही के न जाने कित्ते मंजर। लोग कह रहे हैं इंडोनेशिया के नये चुने गये राष्ट्रपति ही अभिशप्त हैं। पुराना रिकार्ड रहा हैं उनका अभिशप्त होने का। प्रकृति ने पुरानी रिपोर्ट देखकर थमा दिया एक ठो और भूकंप इंडोनेशिया को। लेओ थामो।
कमरे से बाहर निकले तो देखा तो कुदरत यहां तो मेहरबान है। खुला-खिला आसमान है। कुछ देर देखा, कुछ देर निहारा। जित्ता देख पाये देखा बाकी थोड़ी देर में देखने के लिये कहकर गाड़ी का पंक्चरित पहिया खोलने में जुट गये।
पहिया खोलते समय कुछ देर यह सोचने में लगायी कि जोर ऊपर लगायें या नीचे। नहीं समझ में आया तब बारी-बारी से दोनों तरफ़ लगा दिया। फ़िर जब देर हो गयी तो जिधर लगाना था उधर ही लगाते हुये बोल्ट के कस-बल ढीले कर दिये। इस बीच यह भी सोच डाला कि कहीं नट जाम तो नहीं हो गये। जाम हो गये तो एक और झाम। बड़का बच्चा भी इस बहाने याद आया। पढ़ने न गया होता तो भला ये समय देखना पड़ता। दो घंटे बाद खुलता लेकिन पहिया उसी से खुलता।
पंचर बनाने वाले ने बताया कि टायर अब वरिष्ठ टायर हो गया है। इसके तार निकल आये हैं। ये ट्यूब को काट देता है। कटखना हो गया है। मैंने सोचा। क्या वरिष्ठ की नियति/परिणति कटखना हो जाना ही है। यह सोचा गया कि पड़ा रहेगा अब स्टेपनी में कुछ दिन बदले जाने के पहले।
पंक्चर बनवाने के दौरान केदारनाथ सिंह का लेख पढ़ा। उन्होंने शरद कालीन समय में लिखी कविताओं का जिक्र किया था। एक थी- फ़ूल खिले,खिले फ़ूल।इसके अलावा कुमुदनी का जिक्र करते हुये भी एक कविता थी। लेख पढ़ते ही हमारे तथाकथित दिमाग में तड़तड़ कुछ पंक्तियां बिना मे आई कम सर कहे घुस गईं और फ़ड़फ़ड़ करते हुये उल्टे पैरों वापस हो गयीं। जो समझा हो उन्होंने लेकिन बिना पूछे आईं और बिना बताये चली गयीं। शायद वे हमारी बेबहर इमेज से बाकिफ़ हो गयीं हों अकल-दरवज्जे में घुसते ही।
लौटते में देखा कि एक कौआ कड़क्को सा खेलने वाले अंदाज में एक पैर और फ़िर दूसरे पैर पर उचक रहा था। उचकते-उचकते शायद वह थक गया या फ़िर बोर गया। क्योंकि थोड़ी देर में सरपट दोनों पैरों पर भागता चला गया। इससे मुझे लगा कि उचकने के लिये भले ही एक पैर पर आप उचक लें लेकिन सरपट भागने के लिये दोनों पैरों में तालमेल होना आवश्यक है।
घर लौटकर देखा तो दो मोरनियां ऊपर-नीचे दो तारों पर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग दिशा में मुंह किये बैठीं थीं। शायद दो मोरनियां भी आपस में एक-दूजे को पसंद न करती हों। पक्षियों में समलैंगिकता जैसी बात तो होती नहीं कि वे बेसबब आपस में ही एक-दूजे के लिये होकर निहार-क्रिया में जुटी रहें। वैसे यह हो सकता है कि वे आपस में पक्की सहेलियां हों और आपस में मिलकर किसी पंखधारी मोर का इंतजार कर रही हों। मैं इधर देखती हूं तू उधर को ताक स्ट्रेटेजी के तहत वे एक-दूसरे के विपरीत मुंह किये बैठी हों। शायद मोर के काव्यात्मक स्वागत के लिये पंक्तियां भी गढ़ रही हों:

तुम कौन सी शाख के मोर हो जी, इत आये कितै से कितै को धाये हो,
पंख तो बढ़िया झकास धरै हो जी, मनो कोई साबुन नया सा लगाये हो,
आओ नगीच पे बैठ के बताओ जी, काहे को इत्ता बेवजह हकबकाये हो,
कछु हाल कहो, कछु चाल चलो जी, काहे को हमसे शरमाये हुये हो।
आगे की पंक्तियां अंतरग होने और निजता के उल्लंघन से बचने के लिहाज से हम यहां नहीं दे रहे हैं। वैसे कुछ लोग शाख का कापीराइट उल्लू के साथ होने की बात कहकर कहें कि मोर की जगह उल्लू कहने की जिद करें। लेकिन अब किसी की जिद का क्या किया जाये। लोग तो कुछ भी जिद कर बैठते हैं। करने के बाद जिस चीज के लिये जिद करते हैं उस तक को बैठा देते हैं। आप तो ऐसे नहीं हैं न!वैसे अगर हैं भी तो कोई गलत बात नहीं- अपनी चीज की तरफ़दारी करना सहज बात है।
शाम को पत्नीश्री को भेजने स्टेशन गये। उनकी एक सहेली मिली। साथ में उनका बच्चा और गुरुजी। बाद में पत्नीश्री बता रहीं थीं कि गुरुजी उनको बता रहे थे कि उनके पति उत्ती उमर के नहीं लगते जित्ती उमर के वे बता रही थीं (कुछ ज्यादा लगते हैं)। शायद उनका कहने का आशय रहा हो कि वे उतनी उमर की नहीं लगतीं जितनी कि वे हैं। कम लगती हैं। वैसे मैंने अक्सर देखा कि जब भी बात उमर की चलती है तो हमारे मन में या तो कोई डंडी मार दुकानदार बैठ जाता है जो घट-गिनती करता है या फ़िर कोई ग्वाला जो सामने वाले की उमर नापते समय कुछ उमर-दूध घाते के रूप में डाल देता है। सही हो या गलत लेकिन मामला असलियत से दूर रखने का मजा ही कुछ और है। :)
कुल जमा हजार से पार अक्षर हो गये। इसी तरह गिनते रहे तो देर नहीं लगेगी और हो जायेंगे दो हजार पार। इसलिये फ़िलहाल इतना ही। बकिया फ़िर कभी। जल्दी ही।

मेरी पसन्द

ब्लाग जगत में कवितायें तमाम लोग लिखते हैं। कविताओं पर बहुत कम लोग लिखते हैं। लेकिन ऐसे लोगों की कविताओं के बारे में और कम लोग लिखते हैं जिनकी रचनायें महत्वपू्र्ण होते हुये पाठकों तक पहुंच नहीं पाती। देहरादून के हमारे साथी विजय गौड़ इस कमी को पूरा करने का प्रयास करते हैं। मैंने विजय गौड़ से अनुरोध किया है कि वे ब्लाग जगत में लिखी जा रही कविताओं के बारे में भी कभी-कभी लिखा करें। विजय गौड़ के बारे में विस्तार से फ़िर कभी! फ़िलहाल आज विजय गौड़ के माध्यम से ही प्रदीप कांत की ये रचना आपको पढ़वा रहे हैं। दूसरी रचना आप विजय गौड़ के ब्लाग पर ही पढ़ सकते हैं।
सुकुमार बाला
स्कूल जाते
बच्चे के बस्ते में
चुपके से डाल देता हूं
कुछ अधूरी कविताएँ
इस विश्वास के साथ
कि वह
पूरी करेगा इन्हें
एक दिन
विजय कांत

33 responses to “तुम कौन सी शाख के मोर हो जी”

  1. सिद्धार्थ जोशी
    अब सोच रहा हूं हर शाख पर मोर बैठा हो तो अंजामे गुलिस्‍तां क्‍या होगा? :)
  2. रवि
    क्या बात है! जीवन इसी का नाम है. आसपास को तटस्थ नजरों से तौलना…
    पुनश्च – आपके ब्लॉग पर (भी) विज्ञापन देख कर भला लगा…
  3. दिनेशराय द्विवेदी
    आप की जबरिया पोस्ट का आनंद लिया।
  4. विवेक सिंह
    फुरसतिया: दादी माँ अब हम भी विज्ञापन वाले हो गए हैं !
  5. Saagar
    आप ब्लॉग जगत के एक सहेजने वाली संपत्ति हैं… विरासत, मुझे लगता है हमें ऋणी होना चाहिए आपका, साथ ही सिर्फ वैसा नहीं है जैसा आप लिखते है, कई सतहें हैं… गहरायी से सोचता हूँ तो आप खुद एक महागाथा लगते हैं…, गुरु भी…
    कविता लाजवाब है… शुक्रिया…
  6. dr anurag
    कुदरत से छेड़छाड़ .प्रकति का अपने मतलब के लिए दोहन …अगली प्रलय का जिम्मेवार आदमी ही है जी…खैर जाने दीजिये .आप कहेगे हम हर जगह सीरियस हो जाते है …..
    हमारे यहां भी कई मरीजो की उम्र तीस से पैतीस से बीच कित्ते सालो से अटकी पड़ी है …कभी कभार कोई उसे धकेलने की कोशिश करता है तो धमका दिया जाता है ….खैर आज की पोस्ट की बाबत कई सवाल है दिमाग में …मसलन ….बशीर बद्र की जो टांग आपने तोडी है जी…मसलन नीचे जो फोटू देकर आप परिचय छापे है …मसलन इधर बाए हाथ में दो तें विज्ञापन जो है..
  7. ताऊ रामपुरिया
    बहुत लाजवाब जी. मोरनियों के दिल का हाल फ़ुरसतिया निगाहे ही ताड सकती हैं?:)
    बहुत लाजवाब लिखा, बहुत आनंद आया, शुभकामनाएं.
    रामराम.
  8. वन्दना अवस्थी दुबे
    वैसे दक्षिण भारत जैसा हाल यहां भी किये है बारिश. शहर की नालियां (नदी तो यहां है नहीं) खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं. अभी भी मूसलाधार बारिश हो रही है. आम तौर पर पक्षी नाराज़ से ही बैठे रहते हैं , पर कवित्त बहुत बढिया है.
  9. kavita
    Nirpechh bhav se chalte rahe, yahee jeevan hai.
    Think Scientific Act Scientific
  10. कार्तिकेय
    ये दिल माँगे मोर…
  11. चंद्र मौलेश्वर
    खुला-खिला आसमान है। कुछ देर देखा, कुछ देर निहारा।
    और बाद में हवा उतर गई – वरिष्ठ टायर को मुंह लटकाए देख कर:)
    और हां, महिलाएं झूठ नहीं बोल रहीं जब वे अपनी उम्र कम बताती हैं……क्योंकि वे ईश्वर से सदा यही दुआ मांगती है “मेरी उम्र भी इन्हें लग जाय” :) परसों करवा चौथ है… सभी सुहागिनों को शुभकामनाएं॥
  12. कुश
    आओ नगीच पे बैठ के बताओ जी, काहे को इत्ता बेवजह हकबकाये हो,
    कछु हाल कहो, कछु चाल चलो जी, काहे को हमसे शरमाये हुये हो।

    इन दोनों पंक्तियों को तो १०० लम्बर
    बाकी विजय गौड़ जी बढ़िया लिखेले है..
  13. संजय बेंगाणी
    विज्ञापन से सौ रूपये मासिक आय नहीं होती. कितनी हो सकती है यह जाँचने के लिए विज्ञापन लगाया था, मगर मैं निराश नहीं हूँ. आप भी डटे रहें. आखिर इस राह अर हिन्दी ब्लॉगिंग को निकलना ही है. अच्छा कदम.
  14. seema gupta
    तुम कौन सी शाख के मोर हो जी, इत आये कितै से कितै को धाये हो,
    पंख तो बढ़िया झकास धरै हो जी, मनो कोई साबुन नया सा लगाये हो,
    हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा रोचक और मजेदार ये तो आप ही लिख सकते हैं हा हा
    regards
  15. मैं, दिल धक्क से..

    २०० सौ लोग निपट गये बाढ़ में ..

    तक पढ़ लिया जी ।

  16. Shiv Kumar Mishra
    सुन्दर लेख. बधाई. विज्ञापन की बधाई अलग से.
  17. arvind mishra
    जिस कौवे को आपने देखा वह पानी से भीगा था -उड़ नहीं पा रहा था -छुपने के लिए भागा था -साहित्यकारों को ऐसे वर्णनों और खासकर निष्कर्षों को लेकर बहुत सावधान रहना चाहिए !
    मोरनियों की फोटो नहीं लगाई आपने -ऊपर तो नर मोर बैठा है !
  18. Rashmi Swaroop
    ”लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में
    आप हिचकती नहीं इत्ते घर बहाने में।”
    so sad na, sir ?
    aapki pasand behad khoobsurat hai.
    :)
  19. ज्ञानदत्त पाण्डेय
    स्कूल जाते
    बच्चे के बस्ते में
    चुपके से डाल देता हूं
    कुछ अधूरी पोस्टें
    इस विश्वास के साथ
    कि वह
    पूरी करेगा इन्हें
    एक दिन
    और ठेलेगा
    अपने ब्लॉग पर!
  20. अभय तिवारी
    चऊचक अहै!
  21. mahendra mishra
    तुम कौन सी शाख के मोर हो जी, इत आये कितै से कितै को धाये हो,
    पंख तो बढ़िया झकास धरै हो जी, मनो कोई साबुन नया सा लगाये हो,
    अनूप जी
    पढ़कर आनंद गया. बहुत सुन्दर रोचक प्रस्तुति.
    आभार
  22. बवाल
    आदरणीय फ़ुरसतिया जी,
    क्या कनेक्शन बिठा के बात पेश करते हो सर, आप। मालिक ऐसा लेखन और लेखन की समझ सबको दे। आज न जाने क्यों उदास मन से मगर आपके लिए दुआ के साथ !
  23. समीर लाल 'उड़न तश्तरी वाले'
    मैंने सोचा। क्या वरिष्ठ की नियति/परिणति कटखना हो जाना ही है-इसमें सोचने जैसा बचा क्या है. :)
    विज्ञापन का क्या रेजेल्ट निकला-आगे कभी जरुर बताईयेगा.
    विजय कांत जी कविता बहुत गहरी है और आपकी मोर मोरनी वाली चौचक. बधाई.
  24. shefali pande
    कहीं पढ़ा था –
    देखो तूफ़ान आ गया
    प्रकृति को भी आन्दोलन भा गया …..
  25. anil kant
    आपका बात कहने का अंदाज़ बहुत अच्छा लगा
  26. अजित वडनेरकर
    अभी तो सिर्फ विज्ञापन देख कर और क्लिकिया कर ही जा रहे हैं।
    लेख शाम को पढ़कर फिर टिपियाएंगे।
    चलेगा?
  27. venus kesari
    कई दिन के बाद आपको पढना पड़ा,,,, जी हाँ आप जब लिखते है तो मन मार के पढ़ लेना हमारी नियति है :)
    वैसे आप पूछ सकते है किया दिन के बाद क्यों ?
    तो अब क्या कहें लम्बी कहानी है
    .
    ..
    ..
    ..
    ..
    ..
    ..
    ..
    ..
    ..
    .
    “एक महीने से नेट का मू नहीं देख पाए ठ ”
    .
    .
    .
    .
    .
    .
    .
    .
    बस जी यही कहानी थी
    क्या पता आपने महीने भर में कुछ लिखा भी है,,,, नहीं कल देखा जायेगा
    जय राम जी की
    आपका वीनस केसरी
  28. रंजना
    खरी कुरकुरी बातों का खूब आनद लिया….
    सही कहा ,कभी तो बिन पानी सब सून था और अब पानी में सब गुम हो गया..
  29. गिरिजेश राव
    पानी जब बेपानी किया जाता है तो ऐसे ही पनियाता है। पानी के पानी पर एक पानीदार कविता प्रस्तुत है। थोड़ी संस्कृताहिन है लेकिन समझ माँ आ जावेगी। निराला जी लिखन हैं: (अभी हाल की एक पोस्ट में देखा आई मीन नकल कर ठेला था, फिर दे रहा हूँ।)
    “..शत घूर्णावर्त तरंग भंग उठते पहाड़
    जल राशि राशि पर चढ़ता खाता पछाड़
    तोड़ता बन्ध प्रतिसन्ध धरा हो स्फीत वक्ष
    दिग्विजय अर्थ प्रतिपल समर्थ बढ़ता समक्ष ..”
    _________________________
    कौवा और मोर पर कछु कहूँगा तो आप और बिद्वान जन कहेंगे कि देखो कउवा मोरों के आगे नाचने की कोशिश कर रहा है। मैं एक और मुहावरे के पैदा होने का कारण नहीं बनना चाहता।
  30. काजल कुमार
    ब्लागों पर कविताएं तो बहुत होती हैं पर सही बात है रोकने वाली विरले ही मिलती हैं…सुंदर रचना बांटने के लिए आभार.
  31. प्रदीप कांत
    मुझे विजय भाई ने कहा तो था कि आपकी कविता इस ब्लाग पर डाली गई है – पर मैं इसे आज खोज पाया -
    - प्रदीप कांत
  32. फ़ुरसतिया-पुराने लेख
    [...] तुम कौन सी शाख के मोर हो जी [...]
  33. Anonymous
    वह वह शःबाशे ऐसे ही लिखते रहना………………………
    :( :( :(

Leave a Reply