Monday, October 12, 2009

सटकर बैठा चांद एक दिन मम्मी से यह बोला

http://web.archive.org/web/20140419214954/http://hindini.com/fursatiya/archives/834

सटकर बैठा चांद एक दिन मम्मी से यह बोला

दोस्त
चिठेरा-चिठेरी काफ़ी दिन बाद मिले थे। आपस में बातचीत करने के पहले उन्होंने एक-दूसरे की असलियत पहचानने के लिये पहले से तय पासवर्ड वाक्यों का आदान-प्रदान किया।
चिठेरी:उधार प्रेम की कैंची है!
चिठेरा:यह प्रेम के रिश्तों को काटती ही नहीं संवारती भी है।

चिठेरी:आज नकद कल उधार!
चिठेरा:इसी लिये हम पहले ही ले गये यार।

चिठेरी:धर्म वह है जो धारण करने योग्य है!
चिठेरा:बाकी लड़ने भिड़ने के काम आता है।

चिठेरी:अनामी ब्लागर को कैसे पहचानें!
चिठेरा:उसको सम्मानित करने की घोषणा करके उसकी  फ़ोटो मंगायें। खतरा यह भी है कि एक मंगाओगे दस भेजेंगे।

चिठेरी:कविता क्या है?
चिठेरा:अपनी बात को एक लाइन में सीधे-सीधे न लिख पाने पर तमाम लाइनों में गोलमोल भाषा में लिखने की बकैती का नाम कविता है।

चिठेरी: अरे वाह! आखिर् हमने एक-दूजे को पहचान ही लिया। कहां गायब रहे इतने दिन?
चिठेरा: अरे मत पूछो! समझ लो भूमिगत रहना पड़ा पिछले माह।

चिठेरी: क्यों तुमने क्या किसी की भैंस खोल ली थी जो छिपना पड़े।
चिठेरा:नहीं! लेकिन डर था कि कहीं कोई पकड़ के नोबले प्राइज न थमा दे।

चिठेरी: वाह, ऐसे किसी की गुंडागर्दी है जो तुमको कोई नोबले प्राइज थमा दे। हमारे रहते किसी की ऐसे हिम्मत। मैं उसका ब्लाग नोच लूंगी जो ये हरकत करने की कोशिश करेगा।
चिठेरा:अरे चिठेरी तेरी सब बातें ठीक हैं। लेकिन जब इन लोगों ने अमेरिका के राष्ट्रपति को नहीं बक्शा जिसका लोहा दुनिया मानती है तो हम कौन चीज् हैं!  इनका कोई भरोसा नहीं किसी को भी पकड़ के सम्मानित कर सकते हैं। इनके मुंह लगने से कोई फ़ायदा नहीं। अपनी इज्जत अपने हाथ होती है। इसीलिये मैं इतने दिन भूमिगत रहा। अगर मैं सावधानी नहीं बरतता तो क्या पता क्या अनहोनी घट जाती। कोई पकड़ के नोबल प्राइज थमा देता।

 चिठेरी: अरे लेकिन ऐसे कौन तुमको सम्मानित कर सकता है?
चिठेरा: कैसे क्या जैसे बेचारे ओबामा को कर दिया। इत्ती कम उमर में बेचारा कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहा। बेचारा सफ़ाई देते घूम रहा है कि वो इस लायक नहीं लेकिन लोगों  ने इनाम थमा दिया। अब अमेरिका के राष्ट्रपति की कोई औकात तो होती नहीं जो इसके अलावा कुछ कह सके। झेलना पड़ेगा उसको। बैठे ठाले एक आफ़त।

चिठेरी: लेकिन तुमको किस बात के लिये दे देते नोबल इनाम? क्यों डर रहे थे?
चिठेरा:अरे कोई भरोसा है? कह देते कि बढ़िया बवाल जयी लेखन करते हो। अनंत संभावनायें हैं। लेव थामो साहित्य का नोबल इनाम। या फ़िर कह देते चिठेरी-चिठेरे में कहा-सुनी न करके विश्व शांति की दिशा में अद्भुत काम किया है। ये संभालो शांति का नोबल इनाम।
चिठेरा: हां ये बवाल तो हैं। ओबामा बेचारा अभी दस दिन पहले बैठा था कुर्सी पर और लोगों ने भेज दिया था उसका नाम। अपने बचाव का प्रयास तक नहीं कर पाया। दुनिया बड़ी जालिम है।

चिठेरी: लेकिन वो मना भी तो कर सकता है न!
चिठेरा: अरे बेचारा डरता होगा। लोग उसको बदतमीज कहेंगे। उसकी राजा-बेटा की छवि खराब हो जायेगी। मिला तो उसकी आफ़त। लौटाये तो आफ़त। लौटाये तो उससे कम काबिल को मिलेगा तो उसका भी दोष इसी पर आयेगा। भले आदमी की हर तरफ़ से मरन है।

चिठेरी: सो तो खैर है। और कुछ लिखा क्या आज?
चिठेरा: हां लिखे हैं। देखो। एक ठो कविता जिसको हम कक्षा चार या पांच में पढ़े थे। कविता चांद की अपनी अम्मा से फ़रमाइश के बारे में थी। उसई कविता को घुमा-फ़िरा के लिखे हैं।

चिठेरी: ये तुम घुमा-फ़िरा के लिखना कब छोड़ोगे? चलो सुनाओ अच्छा।
चिठेरा: लेव सुनो। सुना तो रहे हैं लेकिन डर लग रहा है कि कहीं कोई साहित्य का नोबल पुरस्कार न थमा दे।

चिठेरी: अरे तुम मस्त रहो। हमारे रहते तुम्हारे साथ कोई नाइन्साफ़ी नहीं कर सकता।
चिठेरा: सच चिठेरी तुम कित्ती अच्छी हो। ये लो कविता सुनो अब।

सटकर बैठा चांद एक दिन
अपनी मम्मी से यह बोला
करने दो अब मुझे मोहब्बत 
गाने भी दो झिंगा लाला।

मेरे नाम पे कितने ही जोड़े
रोज मोहब्बत कर जाते हैं
काला अक्षर जिनको भैंस बराबर
वे भी इलू-इलू चिल्लाते हैं।

उमर हो रही मेरी भी अब
अब मैं भी प्रेम गीत गाऊंगा
किसी सुन्दरी के चक्कर में पड़
सबसे ऊंचा आशिक कहलाऊंगा।

बिना प्रेम के सड़ी जिन्दगी
गड़बड़-सड़बड़ सी लगती है
शांत-शांत से गुजर रहे दिन
मन में खड़बड़-खड़बड़  होती है।

लोग कहेंगे इस चंदा ने
कित्ते प्रेमी मिलवाये हैं
रूखे-सूखे दिल वालों में
प्रेम बीज पनपायें हैं।

लेकिन खुद न प्रेम कर सका
है नहीं किसी के लिये मरा
मिला किसी से नहीं आज तक
नहीं उठाया किसी का नखरा।

इसलिये सुनो मम्मी अब तुम
मैं भी प्रेम गीत अब गाऊंगा
इश्क मोहब्बत में जो होता है
वह सब अब मैं फ़रमाऊंगा।

मम्मी बोली सुन मेरे बच्चे
तुमने जी मेरा हर्षाया है
तेरी बातों से लगता है अब
तू सच्ची में पगलाया है।

युग बीते मैं बस रही तरसती
कब मेरा बच्चा प्रेमगीत गायेगा
गला फ़टा  है तो क्या बेटा
हल्ले-गुल्ले में सब दब जायेगा।

कन्या के संग इधर-उधर तू
डिस्को करता खूब फ़िरेगा
तेरी और बुराई छिप जायेंगी
बस मजनूंपन का हल्ला होगा।

कन्या कैसी चाहिये तुझको
बस थोड़ा ये भी बतला दो
अभी फ़ाइनल कर लेते हैं
अखबार में विज्ञापन दे दो।

दो दिन में न्यूज छपेगी
अप्लाई कन्यायें कर देंगी
दो दिन में फ़िर छांट-छूंटकर
तेरे लिये कुड़ी-चयन कर दूंगी।

लड़की लड़की जैसी हो बस
थोड़ी उसको अंग्रेजी आती हो
जब शरमाना तो हड़काये औ
हड़काने के मौके पर शर्माती हो।

एस.एम.एस.करना आता हो
बातें चटर-पटर करती हो
झूठ बोलने से गुस्साती हो
पर बोलने पे हल्के से लेती हो।

मम्मी अब क्या तुम्हें बताऊं
कैसी लड़की चाहिये मुझको
पहला प्यार का मामला है
मैं बतलाऊं क्या कैसे तुमको।







 

मम्मी जी ने खबर भेजवाई
सब अखबारों ने विज्ञापन छापा
अनगिन सारे  बायोडाटा आये
अनगिन ने मारा सवाल का छापा।

लड़के की लम्बाई क्या है
वजन कहो कै केजी है
लड़का लड़की के साथ रहेगा
या मम्मी का हांजी-हांजी है।

बात दहेज की भी फ़रिया लें
क्या कुछ उधार चल जायेगा
वैसे तो हम सब कैश ही देंगे
क्या कुछ काइंड में चल जायेगा।

लड़की जींस पहनती है पर
क्या घूंघट की आदत डाले?
अपने सारा अल्हड़पन क्या
लाये साथ या यहीं दफ़ना ले?

जैसे आप कहेंगी वैसे ही
लड़की तो ढ़ल जायेगी
नहीं पटेगी गर लड़के से
अपना मुंह सिल निभायेगी।

लेकिन भैया लड़के की
नाप भेजा दो फ़ौरन से
सूट सिलाना है दूल्हे का
पक्का करना है दर्जी से।

ऐसे भी रिश्ते आये थे
जिनमें कुछ उल्टी बातें थी
लड़के को उस तरफ़ जाना था
उसकी ऐसी-तैसी पक्की थी।

दो बार मिलेगा मम्मी से
लड़की के हिसाब से चलना है
धीमे-धीमे से मुस्काना है
हफ़्ते में दुइऐ बार चहकना है।

ससुराल को स्वर्ग समझना है
और पत्नीजी को आकाशपरी
मम्मी की याद करी अगर
समझो रिश्ते  पर गाज गिरी।

मम्मी ने जब चंदा से पूछा
उसकी आंखे भर्राय गयीं
बोला मम्मी तुम क्या करती
काहे मोरा व्याह कराय रही।

हमने कन्या  की बात करी
बस खाली प्यार करन को
शादी की न अभी उमर मेरी
न कोई इच्छा व्याह करन की।

अभी मुझे आवारा फ़िरने दो
कुछ मौज-मजे से रहने दो
कन्या की भी तुम चिंता छोड़ो
मैं खुद जुगाड़ कुछ कर लूंगा।

कुश की शादी में जाऊंगा
कुछ सुमुखि सुंदरियां देखूंगा
बात करूंगा हौले-हौले
उनके दिल में जा बैठूंगा।

इस तरह खोजकर कन्या कोई
मैं अब लव करके ही मानूंगा
चाहे कुछ भी करना पड़ जाये
लेकिन मैं मजनू बनकर हीमानूंगा।

मम्मी ने ली उसकी बलैयां
प्यार से उसका माथा चूमा
चांद गया फ़िर ड्यू्टी पर अपनी
खिला-खिला सा उस दिन घूमा।
कविता खतम करके चिठेरे न जब आंखें खोली तो चिठेरी जा चुकी थी। उसकी एक चिट पड़ी थी। उसमें कविता की तारीफ़ और अगली बार मिलने पर पूछे जाने वाले पासवर्ड लिखे थे। चिठेरा डरा हुआ है कि कहीं चिठेरी उसके लिये कोई साहित्यिक इनाम की साजिश न करने गयी हो। दुनिया में किसी का कोई भरोसा नहीं है जी।

51 responses to “सटकर बैठा चांद एक दिन मम्मी से यह बोला”

  1. : फ़ुरसतिया-पुराने लेखhttp//hindini.com/fursatiya/archives/176
    [...] सटकर बैठा चांद एक दिन मम्मी से यह बोला [...]

Leave a Reply

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

9 − five =

Thursday, October 08, 2009

सीजर हम अब भी तेरे साथ!

http://web.archive.org/web/20140419215023/http://hindini.com/fursatiya/archives/805

सीजर हम अब भी तेरे साथ!

दोस्त लड़ रहे हैं
विवेक सिंह ने कालजयी कविता ब्रूटस ! तुम भी इनके साथ ? लिख डाली आज। आज हमारे दफ़्तर में ब्रूटस आया और ये कविता देकर निकल लिया। हमसे कहा कि अपने ब्लाग पर काहे नहीं पोस्ट करते! बोला आप कर दो अपने ब्लाग पर। जब अपना ब्लाग बनायेंगे तो पोस्ट करेंगे। अब उसकी बात कैसे टालते। अंग्रेजी नाटक का पात्र। टोंकते तो अंग्रेजी बोलने लगता। लिहाजा पोस्ट करे दे रहे हैं। आप देख लीजिये। ब्लागिंग के भी क्या झमेले हैं। कोई भी आता है अपने को ब्रूटस बताता है। सीजर बन जाता है। कविता लिखवाता है। आपको झेलाता है। दोषी हमको बताता है।

सीजर हम अब भी तेरे साथ!

सीजर हम अब भी तेरे साथ!
प्रेम का बदल गया अब रूप
निकलती बारिश के संग धूप
बने हैं दानी सभी चवन्नी चोर
हर जगह उचक रहे लत खोर।
इधर धरा का बढ़ता जाता ताप
कलपते सारे बूढ़े-बूढे मां- बाप
कौन थामेंगा उनके बच्चों के हाथ
सीजर हम अब भी तेरे साथ!
शिकायत सब बच्चों जैसी बात
कहां से सब सीखे घात-आघात
खा रहे गरम-गरम क्यों भात
बात के बीच चलाते काहे लात?
मत करो रोना और विलाप
रोने से न कहीं घटता है संताप
चलो अब फ़िर से मिला लो हाथ
सीजर हम अब भी तेरे साथ!
हां मिले हम उनसे जाकर के
देखने को बस उनकी औकात
हम अभी भी तेरे दल के साथ
निकालेंगे मिलकर उनकी बारात!
प्रेम का है वैसा ही भारी स्टाक
कि देखकर रह जाओगे अवाक
चलो अब धरो हाथ में हाथ
सीजर हम अब भी तेरे साथ!
हृदय के रोने की कर बात
दिलाकर पहली मुलाकात की बात
मत करो और मुझे तुम बोर
वर्ना खाओगे हमसे अब कन्टाप।
दिखलायेंगे नया सिनेमा आज
खिलायेंगे डोसा औ पिज्जा साथ
पैसे की बिल्कुल नहीं करेंगे बात
सीजर हम अब भी तेरे साथ!
प्रेम के अब नये नये अंदाज
नयी धुन, नये नये अंदाज
पर तुम्हारा पिकअप बड़ा है स्लो
यही है ससुर कोढ़ में खाज।
मत कर स्यापा, मत फ़ैला राग
तेरे स्यापे से लगती मुझमें आग
फ़ैलती सुलगाती जाती सबको साथ
सीजर हम अब भी तेरे साथ!
कैस्का आयेगा अपने साथ
सब चलेंगे डाले हाथ में हाथ
चिंता तुम मती करो फ़्रेंड
सब षणयंत्रियों की बजेगी बैंड।
चलो अब चाय पियो हमारे साथ
संग में डबल समोसा होगा साथ
कैसियस, सिसरो से मिलवायेंगे हाथ
सीजर हम अब भी तेरे साथ!

26 responses to “सीजर हम अब भी तेरे साथ!”

  1. anil pusadkar
    सीज़र मे जरूर कोई बात रही होगी,जभी तो गली-गली सीज़र बनाने वाली फ़ेक्ट्रियां खुल गई है।हम तो ननिहाल मे पैदा हुये और उस समय नर्सिंग होम का उतना जोर नही था वर्ना हम ये नही कहते सीज़र हम अब भी तेरे साथ है,बल्कि लिख देते हम भी सीज़र हैं।
    अनिल भाई:सीजर में खाली यही एक बात रही है कि वो ससुरा हमारे सिलेबस में था और शेक्सपियर विलियम की किताब में भी। इसी को कहते हैं करेला ऊपर से नीम चढ़ा! :)
  2. अर्कजेश
    ये सीजर भी बडा खतरनाक शब्द है । सब हैं सीजर के साथ तो कैसे मिलेंगे हाथ ।
    शेक्सपियर वाला सीजर हो तो बात और है !
    अर्कजेश भैया बस समझ लेव शेक्सपियरै वाला है। मौका देखकर हमारी किताबों में घुस आया और विवेक के बहाने ब्लाग में। आफ़त है न! ससुर एक कवितानुमा झेलनी पड़ गयी। :)
  3. arvind mishra
    कोई सीजेरियन मामला लगता है -मेच्यूरिटी के पहले का !
    अरविन्दजी: हम न जानते हैं ये सब सीजेरियन मामले। आप कह सकते हो मेच्युरिटी से पहले का मामला। अनुभवी हैं! :)
  4. अमर

    यह कौन सा सीज़र है, जी..
    ज़ूलियस वाला या कानपुर घासमँडी वाला ?
    स्पष्ट किया जाय, तद्पश्चात टिप्पणी देना सँभव हो पायेगा ।

    डा.साहब: इस सीजर के बारे में हम निजता के उल्लंघन से बचने के लिये कुछ बता न सकेंगे। वैसे आप ऊपर की बातों से समझने का कोशिश कर के डाल दीजिये। जो होगा देखा जायेगा। टिप्पणी का क्या है। आती जाती हैं। कभी भी कर दीजिये। आप तो घर के आदमी हैं। :)
  5. समीर लाल
    सीज़र जीवन में पहली बार कुछ जाना पहचाना लग रहा है, जाने कहाँ मिला हूँ, याद सा नहीं आ रहा. :)
    समीर भाई: सीजर बता रहा था सीधे कनाडा से आया है। वहां किन्ही समीरलाल के कार्यक्रम में मेज-कुर्सी संभालने के काम लगा था। बता तो यह भी रहा था कि समीरलाल बोले- बेटा पहले वहां हमारे ब्लाग पर टिपिया के और फ़िर नास्ता करके आओ तब ये सब समेटना। :)
  6. रंजना
    कविता तो समझ में आ गयी और बहुतै मनभावन लगी,पर ई सीजर कौन हैं,बिल्कुलै नहीं बुझाया…….

    रंजनाजी: सीजर के बारे में आप ई समझ लीजिये कि ब्लाग जगत का अनामी ब्लागर है। सब कोई है और कोई नहीं है।
    :)
  7. विवेक सिंह
    हम और आप ही लगता है कमजोर ब्लॉगर मिले हैं इन रोमनों को,
    सीजर ने हमसे जबरदस्ती ठिलवा दी कविता और निकल लिया,
    ब्रूटस ने आपको जा पकड़ा कमजोर समझकर :)
    विवेक: कमजोर नहीं उनके दुख को समझने वाला। हमसे ब्रूटस जिस तरह बात कर रहा था उससे लग रहा था कि बेचारा कोई ब्लागर अपनी शिकायत कर रहा है हमसे कि उसकी पोस्ट की हम चर्चा काहे नहीं करते। लेकिन जब उसने अपनी कविता दी तो फ़िर हमने कहा इसे तो पोस्ट कर ही देना चाहिये। :)
  8. dhiru singh
    यह सीजरवा छा गया गुरु चेले के बीच . गुरु ने सीजर याद किया और चेले ने ब्रुट्स . कहीं रुस्तम और सोहराब तो अगली पोस्ट में होंगे क्या
    धीरूजी: रुस्तम और सोहराब जब अर्जी लगायेंगे तो उनकी पीड़ा भी देख ली जायेगी। :)
  9. shefali pande
    सीसर के इस चक्कर में
    सब गए किल्यो को भूल
    मत भूलें बस इतना लेकिन
    थी वही सब झगडों की मूल
    शेफ़ाली जी: मास्टरनी जी तनिक एक बार सारा मामला समझाइये न फ़िर से। :)
  10. Saagar
    केतना तो ज्ञान है आपको और ताज्जुब है हर कला में महारथ! बातो त ऐसा बानाते है जैसे जैसे गाँव का गंवार, समझदार भी उतने हैं जैसे मंथर चाल से चलता समंदर…
    सागर भाई: आप भी मौज लेने लगे क्रांति गीत लिखकर। :)
  11. arvind mishra
    मेच्यूरिटी की मैटेर्निटी अनूप जी -सारे झाम वही से तो अंकुरण पाते हैं !
    अरविंदजी: अब आप जो कहें सब ठीक है। और का कहें! :)
  12. दिनेशराय द्विवेदी
    अरे! क्या कविता है? वाह भाई वाह! बस बहरी नहीं है।
    द्विवेदीजी: शुक्रिया। बहरी कविता आती ही नहीं अपन को। सो ऐसे ही झेलें। :)
  13. चंद्र मौलेश्वर
    ई सब तो ठीक है पर इन सब के बीच किलियोपात्रा का क्या भया…….कोई बताएगा:)
    चंद्र मौलेश्वर: शुक्रिया। किलियोपात्रा से संपर्क होते ही आपको मिलवायेंगे। :)
  14. पं. डी.के.शर्मा "वत्स"
    अब कुछ कुछ समझ में आ रहा है कि ये ब्रूटस और सीजर की क्या राम कहानी चल रही है :)
    पं.डी.के.शर्मा जी: आप ज्ञानी हैं। हमको तो कुच्छ समझ में नहीं आ रहा। :)
  15. satish saxena
    बढ़िया जुगल बंदी है …
    सतीश जी शुक्रिया। :)
  16. ताऊ रामपुरिया लट्ठ वाले
    भाई ये रहस्यवादी कविता बाजी चल रही है अपने लट्ठ और भैंस के समझ के बाहर सो कुछ कहा नही जा सकता. :)
    रामराम.
  17. seema gupta
    सीजर इ कौन भा जी……कविता तो धांसू है
    regards
  18. प्रवीण त्रिवेदी...प्राइमरी का मास्टर
    अरे ! हमें पूरा भरोसा है ” ब्रूटस अब भी सीजर के ही साथ है और आगे रहेगा भी ”
    बकिया ये चेला काहे गुरु पे इल्जाम लगा रहे ?
    अभी एक ठो अभी जांच कमेटी भिजवाई रहें हैं!

    फुरसतिया जी ने सही कहा यह चिट्ठाकारी तो निन्यानवे का फेर है…….और हम पड़े 99 के चक्कर में

  19. dr anurag
    कुल जमा कितने सीजर हुए जी टोटल करके ?
  20. वन्दना अवस्थी दुबे
    हे राम!! क्या-क्या हो रहा है!! विवेक जी ब्रूट्स पर लिख रहे हैं तो आप सीज़र पर!! चलो किसी बहाने से सही, शेक्सपियर भी घुस ही गये ब्लौग-जगत में..
  21. alpver06
    कभी कभी पूरबिया बोली पछादिया वालों के समझ नहीं आती !
    पर अब के समझ आ गयी..
  22. Alpana Verma
    कभी कभी पूरबिया बोली पछादिया वालों के समझ नहीं आती !
    पर अब के समझ आ गयी..
  23. गौतम राजरिशी
    देव, जबरदस्त….ये इस “वर्ना खाओगे हमसे अब कन्टाप” पे इतनी जोर की हँसी निकल पड़ी कि अगल-बगल बेड वाले आश्चर्य से देख रहे हैं हमें….
    अभी विवेक की अद्‍भुत कृति की झलक देख कर आ रहा हूँ।
    लेकिन इस तोले भर-भर के ठहाकों के लिये दिल से नवाजिश-करम-शुक्रिया-मेहरबानी…
  24. kishore ghildiyal
    vakai hum bhi is ceasar ke saath hain
  25. Arshia
    बहुत बढिया जुगलबंदी चल रही है। लगे रहिए।
    ——————
    और अब दो स्क्रीन वाले लैपटॉप।
    एक आसान सी पहेली-बूझ सकें तो बूझें।
  26. फ़ुरसतिया-पुराने लेख
    [...] सीजर हम अब भी तेरे साथ! [...]