Friday, October 23, 2009

ब्लागर समारोह का उद्घाटन और सत्यार्थ मित्र का विमोचन

http://web.archive.org/web/20140419213310/http://hindini.com/fursatiya/archives/902

ब्लागर समारोह का उद्घाटन और सत्यार्थ मित्र का विमोचन

और ये शानदार टाइप उद्घाटन हो गया।
नामवर जी दीप जला चुके हैं। ज्ञानजी विषय प्रवर्तन कर चुके। रवि भाई ब्लाग की जानकारी दे चुके। अजित भाई सत्यार्थ मित्र के बारे में बता चुके। किताब विमोचित हो चुकी। किताब के बारे में दो लोग बता चुके यह कहते कि उन्होंने किताब पूरी पढ़ी नहीं।
23102009047 (Small) 23102009045 (Small)
 23102009052 (Small) 23102009051 (Small)
23102009050 (Small) 23102009049 (Small)
23102009048 (Small) 23102009057 (Small)
23102009062 (Small) 23102009046 (Small)

ई वाली पोस्ट चिट्ठाचर्चा पर जा नहीं पाई।ब्लागर बैठा हुआ है। इस लिये इधर ले आये। मीनू खरे की शिकायत थी उधर कि उनका फोटो नहीं आया उसे दूर कर दिया इधर।

ज्ञानजी ने बताया कि ब्लाग को लोग अलग अलग रूप में समझते हैं। कोई साहित्य, कोई मीडिया, कोई अभिव्यक्ति के रूप में। ज्ञान जी ने अपनी पोस्ट के रूप में ही बड़े संक्षेप में अपनी बात कह दी और मुस्करा के बैठ गये। अभी भी वे मुस्करा ही रहे हैं।

इसके बाद रविरतलामी आये। उन्होंने ब्लाग के बारे में बताया। एक ब्लाग पोस्ट बकरी की लेड़ी का हवाला देते हुये शुरु किया। उन्होंने ब्लागिंग के खतरे भी बताये। राजनीतिक ब्लाग को एक खतरा बताया। आशानुरुप अफ़लातून ने पूरा खड़े होकर विरोध किया। रविरतलामी ने शरीफ़ ब्लागर की तरह अपनी बात वापस ले ली या इधर-उधर कर दी।

इसके बाद आये नामवर जी। उन्होंने कहा –उद्घाटित चीज का क्या उद्घाटन। जिसका घूंघट उठ चुका है उसकी नकाब फ़िर क्या खोलना। शायद वे यह कहना चाहते थे कि उद्घाटन के पहले रविरतलामी ज्ञान बांट चुके हैं। बाद में सिद्धार्थ ने अच्छे संचालक की तरह इसके लिये भी सॉरी बोल दिया। लेव जी।
नामवर जी ने ब्लाग के बारे में अपनी समझ बताई। जब उन्होंने कहा कि चिट्ठाकारी शब्द वर्धा विश्वविद्यालय ने दिया तब हमें अपने भाई आलोक आदि चिट्ठाकार याद आये। तुम वहां चंड़ीगढ़ में हो भैया। और तुम्हारे मानस शब्द का अपहरण हो गया।
नामवर जी ने ब्लाग के बारे में बताते हुये कहा- पूत के पांव पालने में दिख रहे हैं। इसकी मह्त्ता पता चल रही है। ब्लाग अभिव्यक्ति का विस्फ़ोट है। इसके खतरे भी उन्होंने बताये।
इसके बाद सिद्धार्थ की किताब का विमोचन हुआ। सत्यार्थ मित्र के बारे में उन लोगों ने बताया जो इसको पढ़े नहीं थे। जय हो।
मंच कुशल लोग कुछ नहीं पता होने पर भी बहुत कुछ ज्ञान बांट जाते हैं।
अब धन्यवाद हो रहा है।

बहुत शानदार च जानदार मौका है। प्रमोदजी ने अजित जी से जो कहा था वह हुआ। मौज करो जी। अजित जी की किताब भी टहलरही है। हाथ दर हाथ।
आप मौज से रहिये।

35 responses to “ब्लागर समारोह का उद्घाटन और सत्यार्थ मित्र का विमोचन”

  1. दिनेशराय द्विवेदी
    जिन्दा पढ़ रहे हैं जी!
  2. कुश 'मगरूरवा'
    इसीलिए तो आपको असली चर्चाकार का खिताब प्राप्त है.. आपने तो ताबड़तोड़ रिपोर्ट पेश कर डाली.. मस्त है
  3. वन्दना अवस्थी दुबे
    वाह!! आंखों देखा हाल बहुत शानदार च जानदार है. तस्वीरों ने चार चांद लगा दिये. जय हो.
  4. lalit sharma
    live telecast ke liye badhai
    sari jankari hamne ghar baithe pai
  5. Puneet Kumar Malaviya
    Bhai Wah Anup ji,
    Ise kahte hain bloggery idhar vimochan udhar post on line very smart. Aapke blog ne fursatia nahi fatakia ka kaam kiya hai.
    I like this. Main bhi tha vimochan me, iski pahli post par pahli pritikriya sweekar karein.
    Aapke madhyam se Siddharth ji ko bahut badhai….
    -Puneet
  6. शरद कोकास
    “मंच कुशल लोग कुछ नहीं पता होने पर भी बहुत कुछ ज्ञान बांट जाते हैं।”
    नामवर जी की यही तो विशेषता है । वे पिछले 50 से भी अधिक वर्षो से ज्ञान बाँट रहे हैं ।उनके ज्ञान से साहित्य जगत लाभांवित हो रहा है । उम्मीद है ब्लॉगजगत भी होगा । ब्लॉग में साहित्य की उपस्थिति को लेकर वे क्या बोले यह जानने की उत्सुकता थी । राजनीति की उपस्थिति के बयान से जो दृश्य उपस्थित हुआ होगा उसकी कल्पना हम कर सकते हैं । उन्होंने कहा –उद्घाटित चीज का क्या उद्घाटन। इस बात के भी अनेक अर्थ हैं । किन खतरों की ओर उनका इशारा था यह जानने हेतु भी हम उत्सुक हैं । तस्वीरें देखकर अच्छा लगा । सभी के चेहरे पर प्रसन्नता एवं उत्साह दिखाई दे रहा है ।सत्यार्थ मित्र के विमोचन के लिये अजित वडनेरकर जी को बधाई । वैसे भी विमोचन से पूर्व कोई कहाँ किताब पढ़ता है । इस पर समीक्षा गोष्ठी होगी तब पढ़ी जायेगी । उम्मीद है विस्तृत रपट शीघ्र ही पढने को मिलेगी ।- शरद कोकास
  7. ePandit
    खूब, महासम्मेलन हिट रहा.
    नामवर जी कौन से? जो आलोचक हैं या कोई ब्लॉगर?
    उन्हें बताओ भाई कि हमारे आदि चिट्ठाकार ‘चिट्ठा’ समेत बहुत से शब्दों के प्रवर्तक हैं.
  8. rachnasingh
    too good at least we are not missing being there
  9. Prashant(PD)
    आप लोग तो सच्ची का मौज ले रहे हैं.. बढ़िया है, आगे का हाल भी सुनाते रहियेगा.. :)
  10. अर्कजेश
    सबकी फ़ोटो बहुत बढिया आई है । कुल्ल प्रसन्नचित्त और टंच दिख रहे हैं ।
  11. संजय बेंगाणी
    तस्वीरों में वीर ब्लॉगर ठाठबाठ से जम रहे है.
    नामवरजी दुसरों के माल का अपहरण इस तकनीकी युग में सम्भव नहीं अतः आलोक का शब्द उन्ही का रहेगा.
    और ये नामवर यहाँ क्या कर रहे है? ब्लॉगिंग तो कचरा चीज है… भई….
  12. ताऊ रामपुरिया
    बहुत जोरदार है जी. घर बैठे ही आनंद प्राप्त करवा दिया आपने.
    रामराम.
  13. Abhishek Ojha
    मुस्कुराते चेहरे कितने अच्छे लगते हैं :)
  14. संगीता पुरी
    चित्र के साथ साथ बहुत अच्‍छा विवरण है !!
  15. चंद्र मौलेश्वर
    इसे कहते हैं -……सब से तेज़:)
    इतनी जल्दी सारे समाचार समेट लिए – बधाई। रही बात नामवर जी की, तो हर नामवर चीज़ पर उनका पहला हक बनता है- भले ही वो कोई शब्द ही क्यों न हो! जय हो- लाल सलाम:)
  16. अभय तिवारी
    शुक्र है कि आप हैं.. :)
  17. shefalipande
    वाह … इत्ती फटाफट रपट फुरसतिया के सिवाय और कौन दे सकता है …
  18. लावण्या
    आपका जवाब नहीं !! आप सभी ब्लोगर बंधू बांध्वियों को शुभकामना
    सही आज़ादी तभी आयेगी जब् हर किसी को स्वतंत्रता होगी के वो
    अपनी बातें , खुलकर रखें – राजनीति भी व्यक्ति और समाज से ही
    निकलकर चली है —
    - लावण्या
  19. brijesh shukla
    अनुप जी, चिठ्ठाकारी का चिठ्ठा काबिले तारीफ़ है।
  20. प्रमोद ताम्बट
    ब्लागिंग में खेमेबाजी शुरू हो गई क्या। एक सम्मेलन अविनाश वाचस्पति ने किया था एक यह हो रहा है। उधर वाले इधर नहीं दिख रहे इधर वाले उधर नहीं दिखे थे।
    प्रमोद ताम्बट
    भोपाल
    http://www.vyangya.blog.co.in
  21. PN Subramanian
    बड़ा लाइव कवरेज रहा. संजय उवाच के तर्ज पर. आभार.
  22. सतीश पंचम
    बढिया रपट है…. फोटूआ में सभी लोग खिले खिले लग रहे हैं।
    बढिया रिपोर्ताजत्मक पोस्ट ।
  23. र्राजीव तनेजा
    विस्तृत जानकारी के लिए धन्यवाद
  24. puja
    danadan post aayi hai, lagta hai naye mobile ka full use ho raha hai.
    report ekdam dhansu ch faansu hai…abhi to headline hai…baaki bhi aane dijiye dheere dheere :)
    aapki speed ki daad dete hain, kahan to ham soch rahe the ki abhi jaayenge, aayenge sustayenge tab jaake post aaygi…par yahan to aankhon dekha haal…bada tej channel hai :)
  25. समीर लाल 'उड़न तश्तरी वाले'
    शहर की हड़कंप पर न्जर गड़ी है हर क्षण!!! जानकारी देते रहें…
  26. anil pusadkar
    वंहा नही जा पाने का मलाल तो कम कर ही दिया आपने।लाईव कमेण्ट्री तो जसदेव सिंह की याद दिला रही है।वैसे इत्ते सारे ब्लाग्गरों से एक साथ मिलने का मौका खोने का गम तो रहेगा।
  27. Saagar
    यह सब बैठक आप लोग छुप-छुप कर कब करते है… हमको ललचाने के लिए… हमें बताते तो हम भी आते… आप लोगो के पैर छूने… इतने बड़े-बड़े हस्ती एक साथ जमा हुए हैं… हम बस तस्वीर देख कर आँख सुता रहे है… फिर भी धन्यवाद तो कहना ही पड़ेगा… भाग भूत लंगोट सही… :)
  28. गौतम राजरिशी
    पूरी रपट का इंतजार है।
  29. …इलाहाबाद के कुछ लफ़्फ़ाज किस्से
    [...] इस तरह इलाहाबाद में ब्लागर संगोष्ठी संपन्न [...]
  30. jeetendra jeet
    ब्लॉगर्स मीटिंग
    8 दिसंबर 2011 के ‘हिंदुस्तान’ दैनिक में ब्लॉगर्स मीट के बारे में प्रकाशित
    आर्टिकल पढ़कर लगा था कि संसद मार्ग में हिन्दी ब्लॉगर्स मीटिंग होने
    जा रही थी, लेकिन वहाँ जाने पर देखा कि वह हिन्दी ब्लॉगर्स मीटिंग नहीं
    थी l
    वहाँ सभी अंग्रेजी में बोल रहे थे और आयोजक कंपनी अपने
    उत्पाद का प्रचार कर रही थी l
    हमें अविलंब हिन्दी ब्लॉगर्स की एक वृहत मीटिंग बुलानी
    चाहिए, जिसमें ब्लॉगर्स की समस्या, उसका समाधान, ब्लॉग
    लेखन एवं उसके स्तर पर व्यापक बहस हो l
    ब्लॉग लेखन अन्य लेखन की तरह एक संस्कृति है, जिससे
    जनता उसी तरह प्रभावित होती है जिस तरह अन्य रचनाओं से l
    हमें विशाल हिन्दी भाषा – भाषियों की भाषा में, उनके हित
    के लिए कार्य करना है न कि विदेशी भाषा में और न ही व्यापारियों
    जैसा l भारत में अंग्रेजी भाषा का उपयोग स्वार्थपरता के सिवाय कुछ
    भी नहीं है l
    ब्लॉग लेखन ने हमें अभिव्यक्ति कि स्वतंत्रता दी है l आज
    हम अपनी रचनाओं के प्रकाशन के लिए किसी अन्य के मोहताज नहीं हैं l
    हम स्वयं प्रकाशित हैं l इसे जन कल्याण में लगाना है l
    जीतेन्द्र जीत
    मो. 09717725718
    ई – मेल : jeetendra.jeet.letter@gmail.com
    http:// kamalahindi.blogspot.com
  31. : किताब छपवाने के हसीन लफ़ड़े
    [...] की तीन फ़ोटो फ़्लिकर से साभार और चौथी फ़ुरसतिया की पोस्ट से। ये भी देखें: भोपाल कब आयेगा रजाई [...]
  32. फ़ुरसतिया-पुराने लेख
    [...] [...]
  33. आदि चिट्ठाकार आलोक कुमार से बातचीत
    [...] अपना लाभ है। कैसा लगता है जब लोग आपको आदि चिट्ठाकार, ब्लागजगत के पितामह जैसे संबोधन देते [...]
  34. जीतेन्द्र जीत
    हिन्दी कहानी : एक अध्ययन
    जीतेन्द्र जीत
    हिन्दी अकादमी, दिल्ली ने ‘तीन पीढ़ी : तीन दिन’ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार, 6 अगस्त 2012 को सायं 5.30 बजे ‘कहानी पाठ’ का आयोजन किया। तीन पीढ़ी से- नयी पीढ़ी के विवेक मिश्र, द्वितीय पीढ़ी से चित्रा मुदगल और तीसरी पीढ़ी से कथा वाचन में राजेंद्र यादव थे।
    1. विवेक मिश्र की कहानी का शीर्षक ‘ए गंगा तुम बहती हो क्यों’ सुनकर लगा कि लेखक कुछ तथ्य
    की बातें कहना चाहता है लेकिन कहानी इसका पुष्टि नहीं करती।
    2. चित्रा मुदगल की कहानी ‘बेईमान’, पढ़े-लिखे और आधुनिक कहलानेवाले लोगों का व्यवहार, कई
    प्रश्न उपस्थित करती है।
    3. राजेंद्र यादव अपनी पाँच छोटी-छोटी व्यंग्य एवं अन्य कहानी सुनाये।
    यदि आपको लगे कि अपनी या अध्ययन की गयी उत्कृष्ट कहानी रचनात्मक
    प्रशिक्षण के दृष्टिकोण से उपयुक्त है, तो भेजें। यहाँ आपके द्वारा उसकी चर्चा की जाएगी।
    शीघ्र शुरू होने जा रही ‘हिन्दी कहानी : एक अध्ययन’ कथा गोष्ठी में भाग लेने के लिए आप
    सादर आमंत्रित हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- मो. 09654148379 / 09717725718
    http://www.kamalahindi.blogspot.com
  35. हिंदी ब्लॉगिंग की सहज प्रवृतियां
    [...] में टूजी के जमाने में भी हमने ब्लॉगर सम्मेलन के अपडेट सम्मेलन स्थल से ही प्रदान किये थे। [...]

Thursday, October 22, 2009

नयी तकनीक, मोबाइल और तलवार से तेज सरपत

http://web.archive.org/web/20140419213406/http://hindini.com/fursatiya/archives/847

नयी तकनीक, मोबाइल और तलवार से तेज सरपत

लुटना तकनीक के नाम पर

कहावतें कोई ऐसे ही नहीं बनाई गयी हैं। सच तो यह है कि वे बनाई कहां गयीं हैं वे तो समय की सच्चाई के फ़ोटो-सोटोग्राफ़ टाइप चीजें हैं। हम जुमा-जुमा एक महीने पहले हम बड़े उचके-उचके घूम रहे थे कि हमने लिखा था:

उपहार घर वाले देने पर अड़े थे एक नया मोबाइल! लेकिन हम न लेने पर अड़ गये। मितव्ययिता और समझदारी हमारे ऊपर जमकर सवार थीं। समझदारी इसलिये कि हमें पक्का पता था कि ये मोबाइल आये भले हमारे पैसे से लेकिन इसका इस्तेमाल वही ताकतें करेंगी जो इसे खरीदवाने के लिये बेताब हैं। हमारे भाग्य में अंतत: उन ताकतों का पुराना मोबाइल ही आना है। इसलिये हमने दृढ़ता पूर्वक इस आत्मीय साजिश को फ़ेल कर दिया !
हमने उस समय तो आत्मीय साजिश को विफ़ल कर दिया। लेकिन हमें पता था कि बकरे की अम्मा कब तक खैर मनायेगी कहावत अपना जलवा दिखाये बिना मानेगी नहीं। और वही होकर रहा।
पिछली बार आत्मीय साजिश करने वाले केवल जन्मदिन पर उपहार देने के बहाने से लैस थे। लेकिन मितव्ययिता के हमारे तर्क के आगे उनका उत्साह पानी में बतासे की तरह घुल गया। लेकिन महीने भर के भीतर ही उन ताकतों ने पलटवार किया। इस बार उन ताकतों के साथ हमारा बड़ा बेटा भी शामिल हो गया था। बाहर पढ़ने जाने के बाद पहली बार घर वापस आया है। इस बीच उसने हास्टल में और तो पता नहीं क्या किया लेकिन एक चीज ने मुझे चौंका दिया। यह सच में मेरे लिये आश्चर्य का विषय था कि उसने अपने सारे खर्चे का पूरा हिसाब-किताब लिख रहा था। बड़े खर्चे से लेकर दस-बीस रुपये के खर्चे का हिसाब मय रसीद के देखकर मुझे सुखद आश्चर्य हुआ। हमारे खानदान में ऐसा आजतक नहीं हुआ कि पैसा खर्चा करके उसका हिसाब लिखकर रखें। इस लड़के ने तो खानदान के सारे किये धरे पर पानी फ़ेर दिया। मैंने भी तड़ से तय कर लिया कि हिसाब लिखा करेंगे। तड़ से तय करने के बाद भड़ से उस इरादे पर अमल करने की बजाय इरादे पर आलस्य का स्टे हटने का इंतजार कर रहे हैं।
तो बड़े बेटे ने हमारी विरोधी पार्टी में शामिल होकर नया बहाना पेश किया कि नये बनिये और आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल सीखिये। पैसे की बात साजिशन किनारे करते हुये उसने लेटेस्ट तकनीक से जुड़ाव की बात असरदार तरीके से कही। बहरहाल लब्बोलुआब यह कि विरोधी खर्चा पार्टी ने हमारे खर्चा बचाने के सारे तर्कों का संहार करते हुये हमें जबरियन आधुनिक बनाने की मंशा के तहत कल हमको नया मोबाइल नोकिया का E 71 भेंट कर दिया। अब यह बताना गैरजरूरी ही रहेगा कि इस सारे कार्यकलाप में हमारा ही मासूम एटीएम कार्ड पैसा मशीन के जबड़ों से गुजरता रहा। बेचारे का सारा सत्व खींच लिया गया।
बाद में यह पता चला कि हमारा बेटा इस बीच उसको दिलाये गये लैपटाप का रिटर्नगिफ़्ट देने के लिये भी मेरे लिये मोबाइल पार्टी में शामिल हुआ था। हमारे ही पैसे से गिफ़्ट। हमारे से ही रिटर्न गिफ़्ट! जय हो! इस बीच लगभग हफ़्ते भर के खर्चे के बारे में मैंने पूछा तो पता लगा कि उसने इस दौरान खर्चे का कोई हिसाब नहीं रखा। घर आते ही घर वालों जैसा होगा। इसीलिये कहा गया है- कुसंग का ज्वर भयानक होता है।
मोबाइल की बात पर ध्यान आई अभय तिवारी की फ़िल्म सरपत जिसमें मोबाइल और उससे खींची गयी फोटो के आसपास लघु फ़िल्म का ताना-बाना बुना है।

सरपत तलवार से तेज

पिछली बार जब अभय तिवारी कानपुर आये थे तो अपने साथ अपनी लघु फ़िल्म सरपत की सीडी भी लाये थे। झोले में धरे रहे काफ़ी देर। और तमाम सवाल-जबाब खर्च हो गये तो हमें याद कि इन्होंने एक फ़िलिम भी तो बनाई है। हमने उसकी बात शुरू की। अभय भरे बैठे थे सो धीरे से हमको हड़का दिये- आप इस बारे में पूछ ही नहीं रहे हैं। हम तो अपने साथ लाये हैं आपको दिखाने के लिये।
हमने अपने चेहरे पर जरूरी अपराध बोध और बेफ़िजूल की हंसी धारण करके एकाध मरियल बहाने पेश करते हुये अभय के एतराज सहलाते हुये संभाला और दौड़-धूप में जुट गये कि सनीमा देख ही डाला जाये। हमारा लैपटाप बिगड़ा हुआ था सो हमें दौड़ने-धूपने का अतिरिक्त मौका मिला। गये पास की दुकान से एक लैपटाप उठा के लाये। सनीमा देखने में अपनी तरफ़ से हुई देरी की कमी हमने पूरी की एक और दर्शक का जुगाड़ करके। राजीव टंडन जी को भी बुला लिया और फ़िर सरपत चालू की गयी।
अठारह-बीस मिनट की इस लघु फ़िल्म में कुल जमा पांच पात्र हैं। नायक-नायिका की कार खराब हो जाती है। बियावान में पास के एक घर में खोजते हुये जाते हैं। वहां एक महिला है। वो अपने देवर के साथ रहती है। महिला का पति नहीं है। उसके न रहने के पीछे कर्जा है। छोटा बच्चा है। महिला अपने देवर को बुलाती है कार का टायर बनाने का काम करने के लिये।
इस बीच नायिका और उस महिला की बातचीत होती है। यही इस फ़िल्म का प्राणतत्व है। इस बातचीत में जड़ से मजबूरी में उजड़कर दूसरी जगह बसे लोगों की मन:स्थिति, उनके प्रति सभ्य समाज की सहज सी सोच और संपन्न और विपन्न के बीच बढ़ती खाई और उनकी सोच-समझ के अंतर को बहुत खूबी से उभारा गया है।
फ़िलिम देखने के बाद राजीव टंडन और अभय तिवारी तो उसकी निर्माण प्रक्रिया में जुट गये। इस बीच हमने फिलिम दोबारा देख डाली और उनके बीच हो रहे उच्च सिनेमाई वार्तालाप का भी प्रसाद पाया। मुझे पहली बार एहसास हुआ कि फ़िलिम बनाने के भी क्या झमेले हैं।
कल से हो रहे इलाहाबाद ब्लागर सम्मेलन में भी इस फ़िलिम को किसी मौके पर दिखाये जाने की योजना है। अभय के साथ प्रमोद जी भी इस फ़िलिम के निर्माण से जुड़े हैं। दोनों लोगों को कल इलाहाबाद आना था लेकिन अंत समय तक आरक्षण न हो पाने के कारण वे नही आ पा रहे हैं। अभय की तबियत भी कुछ सही नहीं है सो बिना रिजर्वेशन के अतिरिक्त वीरता दिखाने से परहेज किया गया।
सरपत फ़िलम के बारे में और जानकारी आप यहां , यहां और यहां से ले सकते हैं। खरीदने के लिये आप निम्न पते पर संपर्क कर सकते हैं।
मैजिक लैन्टर्न फ़ाउन्डेशन
जे १८८१, चित्तरंजन पार्क, नई दिल्ली – ११००१९
फोन: +९१ ११ ४१६०५२३९, २६२७३२४४
ईमेल: underconstruction@magiclanternfoundation.org / magiclantern.foundation@gmail.com / magiclf@vsnl.com
वेब पेज: http://www.magiclanternfoundation.org
मूल्य:
भारत अन्तर्राष्ट्रीय
व्यक्तिगत
वी सी डी: २५० रुपये
डी वी डी: ४०० रुपये
संस्थागत:
डी वी डी: ७०० रुपये
(४% वैट व डाक शुल्क अतिरिक्त)
अन्तर्राष्ट्रीय
व्यक्तिगत:
डी वी डी: २० य़ूएस डॉलर
संस्थागत:
डी वी डी: ३२० यू एस डॉलर
(डाक शुल्क अतिरिक्त)
ईमेल: underconstruction@ magiclanternfoundation.org

मेरी पसंद

लोग मुझको कहें ख़राब तो क्या
और मैं अच्छा हुआ जनाब तो क्या
है ही क्या मुश्तेख़ाक से बढ़ कर
आदमी का है ये रुआब तो क्या
उम्र बीती उन आँखों को पढ़ते
इक पहेली सी है किताब तो क्या
मैं जो जुगनु हूँ गर तो क्या कम हूँ
कोई है गर जो आफ़ताब तो क्या
ज़िंदगी ही लुटा दी जिस के लिये
माँगता है वही हिसाब तो क्या
मिलते ही मैं गले नहीं लगता
फिर किसी को लगा खराब तो क्या
आ गया जो सलीका-ए-इश्क अब
’दोस्त’ मरकर मिला सवाब तो क्या
मानसी

28 responses to “नयी तकनीक, मोबाइल और तलवार से तेज सरपत”

  1. Shastri JC Philip
    आपके इस आलेख को पढ कर यदि किसी कंपनी के वितरक के मन में खुराफात आई और हम सब के घर दोचार मोबाईल मुफ्त बांट जाये और हम सब अगली “दीवाली” से पहले “दीवालिया” हो जायें तो आप जिम्मेदार होंगे!!
    Shastri JC Philip
    http://English.Sarathi.Info
  2. Alpana
    नए मोबाइल की गिफ्ट मिलने पर बधाई.
    [यह बात अलग है ki आप ही के पैसे से aap ko गिफ्ट और पार्टी दोनों दी गयीं]
    मोबाइल से ली गयीं तस्वीरें बहुत साफ़ और अच्छी आई हैं.
    -’सरपत’ की समीक्षा और manasi ji ki ग़ज़ल अच्छी हैं.
    आभार.
  3. anil pusadkar
    नया मोबाईल मुबारक़ हो।मुझसे भी ऐसी ही साजिश के तहत नोकिया का 6600 बदलवाया गया था और हां हिसाब-किताब के मामले मे आपसे उन्नीस नही है हम भी।सालों से सोच ही रहे हैं।
  4. संगीता पुरी
    अच्‍छा लगा आपका आलेख .. आनेवाली पीढी से हमें सावधान ही रहना चाहिए .. हमारे ही पैसों से गिफ्ट भी ले लेते हैं .. और रिटर्न गिफ्ट भी देते हैं .. वैसे नए मोबाइल के लिए आपको बधाई !!
  5. संजय बेंगाणी
    नया मोबाइल (घुमतु) मुबारक. अब कितनी मिठाईयाँ “पेंडिंग” हो गई है यह भी हिसाब रखना मुश्किल हो गया है.
    वामपंथी विचार वालों द्वारा फिल्म जाहिर है आम आदमी के सरोकार पर ही होगी, को पैसे लेकर बेचना समझ नहीं आया. ऐसा कूकर्म तो पूँजीवादी ताकतें करती है. :) मौज है जी, मौज में लें. :)
  6. satish saxena
    जहाँ इतने जुगाडू हो क्या अपना मोबाइल अपने कब्जे में नहीं रख सकते ! लगता है विरोधी शक्तिया आपके आस पास अधिक सक्रिय हैं, दिल छोटा न करें ;-) वैसे चीज आप भी जबरदस्त हैं फिर भी हम तो आपके साथ हैं …
    अपने मित्र के लिए हमारी शुभकामनायें ! आगे कभी कमजोर पडो तो ट्रेड यूनियन का यह नारा बाथ रूम में लगा लेना, हिम्मत आएगी !
    लड़े हैं, जीते हैं
    लडेंगे,जीतेंगे !
  7. ताऊ लट्ठ वाले
    अब तो मिट्ठाईयां ही मिट्ठाईयां ड्यु हो गई है. हमारी तो आप कोरिय्रर से ही भिजवा दें..कारण उधारी लंबी होने पर डूबने की संभावनाएं बलवती हो जाती हैं.:)
    रामराम.
  8. दिनेशराय द्विवेदी
    आप की आप बीती पढ़ कर हमें लग रहा था कि अपनी आप बीती पढ़ रहे हैं। फिर लगा जगबीती भी कुछ संशोधनों के साथ ऐसी ही होती होगी।
    फिलम के बारे में आज आप से विस्तार से जानने को मिला।
    आप की पसंद भी अच्छी लगी।
  9. वन्दना अवस्थी दुबे
    चलो अच्छा हुआ. नये मोबाइल की बधाई.” मेरी पसन्द “तो कमाल की है..
    उम्र बीती उन आँखों को पढ़ते
    इक पहेली सी है किताब तो क्या
    वाह..वाह..
  10. ई-निट्ठल्ला

    गवाही इन फोटूओं की, तो…
    आप भी ई 71 धारक हो गये ?
    आपके ई-प्रेम का सम्मान करते हुये,
    हमने इसको एक्ठो प्यारा नाम दे मारा है, ई-मोबैल !

    मुला लड़का होशियार है, मछली के तेल में उसी मछली को फ़्राई करके पेश कर दिया, अब लेयो !
    पत्नी जी ज़िन्दगी भर इसकी डकार दिलवाती रहेंगी, ’ बच्चे आपका कितना ध्यान रखते हैं ।’
    फुरसतिया गुरु, अपनेहिन बिरवा के चीकने पात की भावनाओं को भी समझा करो ।
    वईसे इस पोस्ट में आपकी खुशी छिप न रही है, अपने ही हाथों एक मँहगा मोबाइल लेने के कलँक से बच्चे ने उबार जो लिया ।
  11. ghughutibasuti
    नया मोबाइल मुबारक हो। फिल्म का रिव्यू बढ़िया रहा। मुझे भी आशा है कि अभय को देखने के साथ ही फिल्म देखने का अवसर भी मिलेगा। यात्रा रद्द होने का दुख भी है।
    घुघूती बासूती
  12. मनोज कुमार
    आपका संस्मरण पढ़ते-पढ़ते काफी प्रेरणा दे गया। और उस पर अमल करने से पहले बच्चन जी की, अब बड़े वाले बच्चन जी या उनसे भी बड़े वाले बच्चन जी (BIG) ने कहा था ठीक से याद नहीं — ये पंक्तियां मन में कुलांचे लेने लगी, “पूत कपूत तो क्यों धन संचय, पूत सपूत तो क्यों धन संचय”। बस मन ने कहा सूकुल जी तो रास्ता दिखा ही दिए हैं, बहुत दिन से ऊ लोहा वाले आलमारी (ATM) में पे कमीशन की मेहरबानी रखी है। ऑफिस आने से पहले अपना ATM कार्ड दोनों बेटों को दे आया हूं। शाम में घर लौटूंगा तो पता चलेगा कि गिफ्ट ले लिए हैं, कि लिए हैं।
  13. PN Subramanian
    मार्केटिंग की बड़ी हुनर है आपमें. १८- २० मिनट के सनेमा का २५० रूपया. हम न देब.
  14. Prashant(PD)
    आपके बड़का लईका से मिलने पर ऊ हमको भी बताये रहिस की अटेंडेन्स 100 फिसदी किये हुये है.. दिवाली में घोर जाने का पिरोग्राम है.. अभी तो कितना ही दिवाली उसे अकेले बिताना होगा, चलिये कम से कम ये दिवाली उसके लिये नागा नहीं हुआ..
    ई का किये महाराज? एतना बढ़िया मोबाईल का ई हश्र? वईसे जब हम लोग भी नहीं कमाते थे तब पापा जी को अईसे ही गिफ्ट सिफ्ट दिया करते थे.. और उन्हें लुटने का अहसास भी नहीं होता था.. या तो आपके बच्छे उतना चालू नहीं हुये हैं, या फिर आप बहुत चालू हैं जो अपने लुटने का अहसास इतना जल्दी हो गया.. :)
    वैसे हम भी अपने खानदान में पहले इंसान हुये थे जो अपने हर दिन का हिसाब-किताब लिखते थे.. यहां तक की अठन्नी-चवन्नी तक का.. नौकरी में आने के बाद सब छूट गया..
    चलिये, जो हुआ सो हुआ.. अच्छा ही हुआ.. लेकीन एक बात बताया जाये, आप अपने तो फिरी में सिलेमा देख लिये हैं और हम लोग के लिये प्राइस टांग दिये हैं.. ई सब ठीक नहीं है.. ई भी बता दिया जाये कि ई सिलेमा टोरेंट पर है की नहीं?
  15. Puja
    कल के सम्मलेन में जाने के लिए अभी से हैप्पी journey …आपका सफ़र खुशनुमा हो. मोबाइल की हिफाजत कीजियेगा(अपनी तो आप कर ही लेंगे).
    माडर्न होने की बधाई :डी एक आध थो फ़ोन का फोटो भी चिपका देते :) विरोधी ताकतें फोटो में बहुत खुश नज़र आ रही हैं, भगवान उनकी हंसी सलामत रखे.
    फिल्म देखने का जुगाड़ भिडाते हैं :)
  16. विवेक सिंह
    इसी बहाने आपके पूरे परिवार से मिल लिए, अच्छा लगा ।
    ऊपर वाले फोटू को खिंचवाते हुए आपके मन के किसी कोने में शंका थी कि, “कहीं ऐसा न हो कि मेरा फोटू न आये और यदि आये तो आधा ही आये ।”
    और जब आ गया तो आप असावधान हो गये और नीचे वाले में आपका कुछ हिस्सा फोटू से बाहर हो गया,
    इसी को कहते हैं ‘सावधानी हटी दुर्घटना घटी ।’
  17. kanchan
    लोग मुझको कहें ख़राब तो क्या
    और मैं अच्छा हुआ जनाब तो क्या

    ज़िंदगी ही लुटा दी जिस के लिये
    माँगता है वही हिसाब तो क्या
    मिलते ही मैं गले नहीं लगता
    फिर किसी को लगा खराब तो क्या

    खूब खूब..बहुत खूब…! कितनी तारीफ की जाये भला…!
    एक बात और ये फोटू चाहे जिसकी हो उससे तो हमे कुछ नही लेना मगर ये स्वीटर हमारा है…! पिछली बार कानपुर वाली बस में छूट गया था…! अब फिर से जाड़ा आ रहा है और इसको पहिन के हम भी अइसे ही इस्मार्ट लगते हैं जइसे ये वाली जिज्जी लग रही हैं… ! तो ना हो तो दिलवा दीजिये इन जिज्जी से हमारा आईटम…!!!
  18. Abhishek Ojha
    आप तो ई ७१ वाले हो गए… नयी टेक्नोलोजी वाले. फोटू तो बड़ी अच्छी आई है. अब तो ब्लॉग पर ‘रियल लाइफ’ की फोटू अक्सर आया करेगी.
  19. amit
    तो आखिरकार नया मोबाइल जबरन दिलवा ही दिया गया आपको, हा हा हा! :) मुबारक हो, E71 बढ़िया मोबाइल है। अब उसी पर आप हिसाब रखना आरंभ कीजिए रोज़ाना होने वाले खर्चों का! :)
  20. विवेक रस्तोगी
    आखिरकार आत्मिय साजिश सफ़ल हो ही गई। हम भी इस प्रकार की साजिश से बचने के लिये दो चार हो रहे हैं।
    आपके मोबाईल का कैमरा काम कर रहा है यह फ़ोटो देखकर पता चल रहा है।
  21. shefali pande
    हमारे साथ भी ऐसी ही साजिश हुई थी दो महीने पहले ….एक ठो टच स्क्रीन वाला मोबाइल खरीद लिया था , उसने जो तिल्ली का नाच नचाया … जब तब बजने लगता था ….क्या कहें …पहली फुर्सत मिलते ही उसे आधे दाम पे बेच दिया ..
  22. Manoshi
    आपका ब्लाग देखा, गूग्ल से सब्स्क्राइब किया हुआ है, तो अपडेट आया। टेक्सैवी फ़ैमिली के बारे में पढ़ते हुये, नीचे टिप्पणी देने को हुई तो पता चला कि आपने मेरी गज़ल को अपनी पसंद बनाई है। शुक्रिया अनूप।
    शुक्रिया सभी को जिन्होंने इस ग़ज़ल को पसंद किया है।
    @ कंचन, इसी गर्मी में गुम हुई थी न तुम्हारी (जिज्जी कहा है तो मैं तुम्हें तुम ही कह रही हूँ) स्वेटर? अभी अभी भारत यात्रा के दौरान मुझे एक बस में मिल गई। इतनी पसंद आई कि बस…अब तो अगली बार भारत आऊँगी, तभी मिलेगी तुम्हें। इस साल जाड़े में कोई और अच्छी वाली खरीद कर रखो। मेरी पसंद का तो पता ही हो गया है तुम्हें अब :-)
  23. ePandit
    बधाई जी, ईस्वामी के संग के असर से आप भी ई(71) वाले हो गए।
    अब जरा ये बताएँ कि फोन में हिंदी का जुगाड़ पानी है या नहीं?
  24. masijeevi
    अब यह बताना गैरजरूरी ही रहेगा कि इस सारे कार्यकलाप में हमारा ही मासूम एटीएम कार्ड पैसा मशीन के जबड़ों से गुजरता रहा। बेचारे का सारा सत्व खींच लिया गया
    बहुत जानदार सलीके से कहा है।
  25. बी एस पाबला
    तकनीक के नाम पर, तकनीक से ही तो लूटा जाता है :-)
    अब एंटी-रिटर्न-गिफ्ट की तैयारी कीजिए :-D
  26. …..इति श्री इलाहाबाद ब्लागर संगोष्ठी कथा
    [...] और प्रमोद जी की उपस्थिति उनकी फ़िल्म सरपत देखकर महसूस [...]
  27. mukesh choudhary
    आप का पुत्र आपसे विपरीत स्वाभाव रखता है पढ़ कर ख़ुशी हूई . कुछ खर्च नहीं करेगा तो कमाना कैसे सीखेगा . डिमांड supply का हिसाब है . अच्छा ठेले .
  28. फ़ुरसतिया-पुराने लेख
    [...] नयी तकनीक, मोबाइल और तलवार से तेज सरपत [...]