Thursday, November 20, 2025

टॉप फैंस का आभार

 


फेसबुक तरह-तरह से अपना उपयोग करवाता है। इसी बहाने वह लोगों को अपने में उलझाए रहता है। लोग यहां रहेंगे तभी उसका धंधा चलेगा।

इसी सिलसिले में आज फेसबुक ने मेरे पचास टॉप फैन की लिस्ट थमा दी। कहा कि अपने टॉप फैंस का शुक्रिया अदा करो। यह कुछ इसी तरह जैसे किसी मेहमान के आने पर घर के बच्चे से कहा जाता है -" बेटा अंकल, आंटी के पैर छुओ। नमस्ते करो।"
फेसबुक की सलाह मानते हुए मैं अपने टॉप फैन के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

No comments:

Post a Comment