Thursday, November 26, 2026

अनूप भार्गव से मुलाकात

 

अनूप शुक्ल, रजनी भार्गव और अनूप भार्गव।



कल अनूप भार्गव जी Anoop Bhargava से मुलाक़ात हुई। गुड़गांव में। ब्लॉगिंग के माध्यम से 20-21 साल पुरानी दोस्ती है। अभी तक मुलाक़ात केवल एक बार ही हुई थी। पहली मुलाक़ात तब हुई थी जब उनको प्रवासी साहित्यकार सम्मान मिला था। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी ने और वरिष्ठ गीतकार सोम ठाकुर जी के हाथ सम्मानित होते हुए उनकी फ़ोटो आज फिर देखी। पुरानी यादें ताजा हुईं।

अनूप शुक्ल संग अनूप भार्गव 

2006 में प्रवासी साहित्यकार सम्मान की राशि 25000 रुपये थी। मुलायम सिंह जी ने उसे उसी वर्ष से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने की घोषणा की थी। अनूप जी का किराया निकल आया होगा। मुलाक़ात वाली पोस्ट का लिंक टिप्पणी में।
सितम्बर, 2006 की उस पहली मुलाक़ात के बाद फिर मुलाक़ात नहीं हुई। संयोग ऐसा रहा कि जब मैं अमेरिका गया तब वो भारत आए थे। जरूरी भी था। अमेरिका को संभालने के लिए वहाँ एक अनूप का रहना जरूरी है। इस बार भी इधर अनूप जी भारत आए उधर ट्रम्प जी ने एक बार फिर टेरिफ लागू कर दिया।
अनूप भार्गव को प्रवासी साहित्यकार सम्मान प्रदान करते हुए 
तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और गीतकार सोम ठाकुर जी।


अनूप भार्गव जी अमेरिका में हिंदी का झंडा फहराते रहते हैं। कई काम किए, करते रहते हैं। कई बार सम्मानित हुए। उनसे बातचीत का संपर्क बना रहा। कल फिर से मुलाक़ात भी हुई। करीब दो घंटे की बातचीत। देश, दुनिया, घर , परिवार, साहित्य और तमाम इधर-उधर की बातें।
रजनी भाभी Rajni Bhargava, उनकी माता जी , बेटे, दामाद और घर परिवार के लोगों से भी मुलाक़ात हुई। घर के लोगों से हमारा परिचय कराते हुए अनूप जी ने उनको डराया सा यह कहते हुए -‘ इनका भी नाम अनूप है लेकिन ये व्यंग्यकार हैं (हमारी तरह शरीफ नहीं)।’
मुलाक़ात हो तो फ़ोटो जरूरी है। देख लीजिए।

No comments:

Post a Comment