1. चरित्रवान और चरित्रहीन में कुल इतना फ़र्क होता- एक पकड़ा नहीं जाता और दूसरा पकड़ा जाता है। जिसकी दबी है वह चरित्रवान और जिसकी खुल गयी वह चरित्रहीन।
लेबल
Saturday, September 05, 2020
परसाई के पंच-27
Friday, September 04, 2020
परसाई के पंच-26
1. हम समझते थे , यह लोकतंत्र वटवृक्ष है। कैसी भी आंधी आये, उखड़ेगा नहीं। रोपा इसी उद्देश्य से था। मगर अब सिद्धांतहीन, बेईमान, गैरजिम्मेदार हमारे नेताओं ने उसे गमले का पौधा बना दिया है। अब यह हाल है कि कोई भी बैल,गधा, भैंसा उस पर मुंह मारकर पत्ते नोंच लेता है। अभी यह पौधा उखड़ा तो नहीं है, मगर गर्दिश में है।
Thursday, September 03, 2020
रात लगी कहने सो जाओ, देखो कोई सपना
सूरज भाई सुबह-सुबह जम गए हैं आसमान में। आलथी-पालथी मार के बैठे हैं। आंगन में पंखा डुलाते हुए बैठी बुढ़िया की तरह हुकुम दे रहे होंगे -'ये छुटकी तुम इधर चलो, बड़की तुम चलो जरा भारत दैट इज इंडिया पर रोशनी फैला के आओ, ये मंझली तुम्हारी शिकायत मिली है कि तुम बहुत धीरे रोशनी करती हो। सबको बराबर रोशनी बांटना तुम्हारा काम है। रोशनी कोई राहत सामग्री थोड़ी है जो नेताओं, अधिकारियों की तरह जित्ती बांटो उससे ज्यादा खुद के लिए रख लो। आइंदा ऐसा किया तो किसी ब्लैकहोल में भेज दूंगा।'
Wednesday, September 02, 2020
परसाई के पंच-25
https://www.facebook.com/anup.shukla.14/posts/10220653658904858
Monday, August 31, 2020
'लटक मुद्रा' में लोग
सुबह साइकिल का ताला खोलने के लिए चाबी घुमाई। खुला नहीं। अकड़ गया। आगे-पीछे किया तो और अकड़ गया। लगा अब खुलेगा नहीं। तुड़वाना पड़ेगा। एक और कोशिश की तो हाथ में आ गया। साइकिल से समर्थन वापस ले लिया। लगता है कोरोना के डर से 'सामाजिक दूरी' बनाने के लिए निकल लिया बाहर। जान है तो जहान है।
https://www.facebook.com/anup.shukla.14/posts/10220641121191423
Sunday, August 30, 2020
परसाई के पंच- 23
1. बड़ा नेता जब पार्टीवालों को सावधान करता है कि खबरदार, तुम्हें खरीदने की कोशिश हो रही है ,वह अपनी पार्टीवालों को आदमी नहीं, कद्दू, बैंगन, लौकी समझता होगा। बैगन और लौकी नहीं जानते कि वे बिकने वाले हैं।
परसाई के पंच- 24
1. संन्यास लेनेवाला राजनीतिक उस साधु की तरह है जो सुबह से ईश्वर-चिंतन के बहाने भोजन-चिन्तन करता है, दोपहर को माल खाकर शाम तक ईश्वर-चिन्तन के बहाने नारी चिन्तन करता है और अंधेरा होने पर किसी भक्तिन के घर में घुस जाता है।
Saturday, August 29, 2020
परसाई के पंच- 22
1. ये हमारे भाग्य-विधाता सारे महापुरुषों की दुर्गति कर रहे हैं। बुद्ध, महावीर, गांधी सबको हास्यास्पद बना रहे हैं। ये डरते हैं कि कहीं कोई मन्त्री हमारा नाम लेकर अच्छी बात न कर दे। लोग हंसेंगे।
https://www.facebook.com/anup.shukla.14/posts/10220626002813473
Friday, August 28, 2020
परसाई के पंच- 21
1. एक देश है ! गणतन्त्र है ! समस्याओं को इस देश में झाड़-फ़ूंक, टोना-टटका से हल किया जाता है ! गणतन्त्र जब कुछ चरमराने लगता है, तो गुनिया बताते हैं कि राष्ट्रपति की बग्घी के कील-कांटे में कुछ गड़बड़ आ गयी है। राष्ट्रपति की बग्घी की मरम्मत कर दी जाती है और गणतन्त्र ठीक चलने लगता है।
आओ आलसिया जायें
Thursday, August 27, 2020
परसाई के पंच- 20
1. वास्तव में अनाथ तो उस अनाथालय के अध्यक्ष और मन्त्री और कमेटी के मेम्बर हैं। ये लड़के तो उनके पालनकर्ता हैं। ये बैन्ड बजाकर पैसे मांगते हैं और उस पैसे से उन लोगों का पेट भरता है। ये तो अनाथालय के प्रबन्धकों के माई-बाप हैं। असल अनाथ तो वे हैं जो अनाथालय चलाते हैं।
कोरोना काल की सुबह
![]() |
| बेंच पर बैठे लोग |
सबेरे सड़क हाउसफुल लगती है। कुछ लोग सड़क पर इतनीं तेजी से टहलते हैं गोया उनके मन में डर हो कि कहीं सड़क खत्म न हो जाये। मानो सड़क न हुई कोई कुछ देरी की वैलिडिटी वाला ओटीपी हो जिसका उपयोग न होने पर वह खल्लास हो जाएगा।

