Thursday, December 26, 2024

जयप्रकाश पांडेय जी को विनम्र श्रद्धांजलि

 पिछले दिनों Jai Prakash Pandey जी के अस्वस्थ होने की सूचना मिली थी। फिर पता चला कि डाक्टरों ने जवाब दे दिया है। इसके बाद उनके स्थिर होने की खबर मिली। इसके बाद उनके निधन का दुःखद समाचार। बहुत अफ़सोस।

जयप्रकाश जी से पहले भोपाल में मुलाक़ात हुई। इसके बाद 'व्यंग्य की जुगलबंदी' के दौरान बातचीत होती रही। वे 'व्यंग्य की जुगलबंदी' में नियमित रूप से सक्रिय रहे। परसाई जी ने अपने एक संस्मरण में उनके योगदान का ज़िक्र किया था। व्यंग्य के क्षेत्र में अपने लेखन, सम्पादन से नियमित योगदान देते रहे।
पिछले जून में जबलपुर यात्रा के समय जयप्रकाश ही उनके घर मुलाक़ात हुई थे। अस्वस्थ थे उन दिनों लेकिन ठीक हो रहे थे और पूर्ण स्वस्थ होने के प्रति आश्वस्त भी थे स्वयं पांडेय जी और उनके परिवार के लोग भी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
रिटायरमेंट के बाद जब उनका परिवार के साथ रहने और तसल्ली से जीवन जीने का समय था तब वे असमय विदा हो गए।
जयप्रकाश पांडेय जी के असमय निधन का बहुत अफ़सोस है। ईश्वर उनके परिवार और प्रियजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताक़त प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि ।

https://www.facebook.com/share/p/1BSFtBzXTt/

No comments:

Post a Comment