Tuesday, September 15, 2026

दुनिया की सबसे खूबसूरत आग

 

परसों स्विमिंग पूल जाते समय फ़ुटपाथ पर कामगार खाना बनाते दिखे। पार्क के अंदर लोग टहल रहे थे। टहलने वाले घर जाकर नाश्ता करेंगे। कामगार खाना बनाकर, खाकर काम पर निकलेंगे। दिन भर मेहनत करने के बाद उनको खाना पचाने के लिए टहलने की जरूरत नहीं पड़ती।

चूल्हा ईंटों का बना है। कई चूल्हे हैं अगल-बगल। दो-दो, चार-चार लोग मिलकर एक चूल्हे पर खाना बना रहे हैं। कोई आटा गूँथता है, कोई रोटी बनाता है, कोई रोटी सेंकता है। खाते सब साथ हैं। बाद में बर्तन धोने की भी कोई व्यवस्था होगी।
रोटी बेलने के लिए चकले बेलन का प्रयोग नहीं होता। हाथ से रोटी बनाती जा रही। आटे की कोई को हथेली के बीच दबाकर पतला करके दोनों हाथों के सहारे रोटी को आकार दिया जा था। चकले बेलन से बनने वाली रोटी के मुक़ाबले मोटी है रोटी। सब्जी, दाल बन चुकी है।
घरों में खाना बनाने का काम आमतौर पर महिलाएं करती हैं। पुरुष बाहर निकलने पर खाना बनाना सीखते हैं। इस मामले में पढ़ने, कमाने के लिए विदेश जाने वाले और दिहाड़ी कमाने के लिए घर से बाहर निकलने वालों में समानता होती है। दोनों पेट भरने के लिए कमाना सीख जाते हैं।
रोटी हाथ से तवे पर जाकर सिंक रही है। चूल्हे की आग तवे को गर्म करके रोटी सेंक रही है। खूबसूरत लग रही है। खाना बनाने के लिए जलती चूल्हे की आग दुनिया की सबसे खूबसूरत आग होती है।

फेसबुक पर इस पोस्ट और वीडियो को यहाँ देख सकते हैं।

No comments:

Post a Comment