![]() |
| अनूप शुक्ल-Anany Shukla की तैराकी |
आज हमने और अनन्य साथ में स्विमिंग की। पहली बार। इसके पहले हम तैराकी का ‘ त ‘ नहीं जानते थे। आज काम भर की सीखे हुए थे।
पूल में अनन्य ने मेरी स्विमिंग देखी। कुछ टिप्स दिए। फ्री स्टाइल करने का तरीका बताया। पानी में साइकिल चलाना सिखाया। देर तक पानी में रहने के लिए यह उपयोगी है। बैकस्ट्रोक का भी ज्ञान दिया। उदाहरण सहित। यह बात अलग कि अपन कोई भी स्टाइल ठीक से कर नहीं पाये- सिवाय ब्रेस्ट स्ट्रोक के।
अनन्य के साथ स्विमिंग के पहले हमने देर तक पानी में बिना रुके तैरने का अभ्यास किया। ब्रेस्ट स्ट्रोक में ही पानी में घूम-घूमकर तैरते रहे। पाँच मिनट से कुछ ऊपर तैर लिए। इससे ज़्यादा के लिए अभ्यास करना होगा। पूल में मौजूद बच्चे अमन ने हम लोगों का वीडियो बनाया। देखिए तैराकी अनूप शुक्ल-Anany Shukla की। दोनों एक-दूसरे को उत्साहित करते हुए। दोनों के नाम का मतलब एक -जिसकी कोई उपमा न हो, जिसके जैसा कोई दूसरा न हो।
वीडियो यहां पहुंचकर देख सकते हैं।

No comments:
Post a Comment