Friday, September 18, 2026

मलेशिया हवाई अड्डे पर


दिल्ली  हवाई अड्डे पर 

मलेशिया हवाई अड्डे पर 

मलेशिया एयरलाइन्स स्वागत कर रही है


Toilet मतलब Tandas . Sandas का पड़ोसी शब्द




चाय कॉफी का अड्डा

कॉफ़ी कैपिचिनो।


आज सुबह मलेशिया की राजधानी क्वालालम्पुर में हुई। साढ़े सात बजे हैं यहाँ। भारत में इस समय सबेरे के पाँच बजने वाले हैं। मतलब पलट कर एक और नींद लेने का समय।
बाली के लिए फ़्लाइट सवा नौ बजे है। फ़्लाइट का इंतज़ार करते कॉफ़ी पीने रुके हैं। 17 RM की एक कैपिचिनो कॉफ़ी। गर्म वाली। रुपए में कहें तो चार सौ। आर्डर के लिए लाइन लगी है। मलेशिया में अमेरिका शुरू हो गया।
शौचालय के लिए Tandas लिखा है यहाँ। संडास से मिलता-जुलता नाम। Ajit V Wadnerkar और सुरेश पंत जी चर्चा करें। बतायें इनकी रिश्तेदारी। Suresh Pant
कॉफ़ी आ गई है। टेबल पर। पीते हैं। आप सुबह की चाय पियें। मज़ा लें।

No comments:

Post a Comment