Friday, September 18, 2026

दिल्ली से बाली की ओर

सीमा (श्रीमती राजेश अग्रवाल) Suman के साथ।
वियतनाम ट्रिप में भी साथ थीं दोनों।
मलेशिया हवाई अड्डे पर अनूप शुक्ल , राम सागर , सुमन ,
निरूपमा दीदी और ट्रिप लीडर ऐश्वर्या।

बाली में हमारे ग्रुप की ट्रिप लीडर ऐश्वर्या तीस से अधिक देश घूम चुकी हैं। उसका बोर्डिंग पास चेक करते हुए एयरपोर्ट की महिला सुरक्षा कर्मचारी ने मुस्कुराते हुए कहा -‘ ऐश्वर्या रॉय।’

महिला सुरक्षा कर्मचारी ने ही हमारी भी टिकट देखी। हमको अपना नाम पढ़ते देखकर उसने ख़ुद नाम बताया -‘ Hadisha B ‘ हमने


उसके नाम का मतलब पूछा। उसने -‘ आई डोंट नो।’ कहते हुए मुस्कुराते हुए हमको आगे बढ़ा दिया।

मलेशिया मुस्लिम बहुत देश है। करीब 65% आबादी मुस्लिम है। हिंदू करीब 6-7% हैं। यहाँ भी हिंदू मुस्लिम तनाव की ख़बरें आती हैं। तनाव का कारण अवैध धार्मिक स्थलों और मंदिरों का विवाद , सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट्स और धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति है। इस राजनीति के बावजूद दोनों समुदायों में दंगा जैसी खबरें नहीं आती।
मुस्लिम बहुत आबादी और उनकी भाषा के शब्दों का ही प्रभाव होगा कि उर्दू-फ़ारसी के शब्द मलेशिया ने काफ़ी दिखे। Final कॉल के लिए P Akhir (पी आख़िर) लिखा मिला। Toilet के लिए संडास की तर्ज़ पर Tandas देखा ही।
एक अध्यापक हमेशा अध्यापक रहता है।
निरुपमा दीदी ट्रिप लीडर ऐश्वर्या को कुछ समझाते हुए।


बाली के लिए फ़्लाइट का इंतज़ार करते हुए साथ के लोगों से बतकही होती रही। हमारे साथ हमारे आयुध निर्माणी के साथी राजेश अग्रवाल भी हैं। हम लोगों ने एक ही दिन सर्विस ज्वाइन की थी ( 30 मार्च, 1988)। ज्वाइन करने के दिन से हुआ साथ आज तक बना हुआ है।
फ्लाइट का इंतजार करते हुए बातचीत के दौरान अध्यापिका रहीं निरुपमा दीदी ट्रिप लीडर ऐश्वर्या को कुछ समझाते हुई दिखीं।
उनके अंदाज़-ए- गुफ्तगू देखकर लगा कि एक अध्यापक हमेशा अध्यापक ही रहता है।
क्वालालम्पुर हवाई अड्डे पर बोर्डिंग का इंतजार करते हुए यात्री।


अब फ़्लाइट में बैठ गए हैं। फ़्लाइट का चलने का समय सबेरे नौ बजे था। इस समय साढ़े नौ बजने वाले हैं। जहाज रन वे पर घुँघुवाता हुआ खड़ा अपने लिए उड़ने के संकेत का इंतज़ार कर रहा है। फ्लाइट में सवार यात्री , जिनमें से अधिकतर दिल्ली से आए हैं। देर रात चली फ्लाइट में नींद पूरी नहीं हुई होगी। मौक़ा मिलते ही आँख मूंदकर नींद लेने लगे। लोगों के ऊँघने और खर्राटे 💤 लेते हुए दिखाई, सुनाई दे रहे हैं।
Final call के लिए मलेशिया में लिखा है P Akhir
फ्लाइट 🛫 के टेक ऑफ करने का इन्तजार करते हुए यात्री।

अब जहाज हिला-डुला है। चलने भी लगा। उड़ने ही वाला है अब।

लगता है बाली पहुँचकर ही मानेगा।

No comments:

Post a Comment