लक्षद्वीप की खूबसूरती के किस्से सुन रखें हैं। कई बार जाने की सोची, जा नहीं पाए। अब अगले महीने जायेंगे घूमने।
11-15 अक्टूबर तक लक्षद्वीप जाने का प्लान है। हमारे बेटे Anany Shukla कुछ ट्रिप 45 वर्ष से ऊपर के 'युवाओं' की करते हैं। फ़रवरी में श्रीलंका गए थे। अक्टूबर में लक्षद्वीप ले जा रहे हैं। अगले साल फरवरी में वियतनाम का प्लान है।
लक्षद्वीप में 11-15 अक्टूबर घूमने का खर्चा 34999/- है। इसमें लक्षद्वीप में रहने और घूमने का खर्च शामिल है। वहां जाने और वापस आने का खर्च ख़ुद उठाना होगा। लक्षद्वीप जाने के लिए परमिट की जरूरत होती है। इसकी व्यवस्था टूर आपरेटर के सहयोग से की जा सकती है।
मैंने कल हवाई यात्रा का रिजर्वेशन कराया है। लखनऊ से लक्षद्वीप का आने-जाने का खर्च 32000 रुपए पड़ा। वापसी में सीधे लखनऊ आने का खर्च 16 अक्टूबर को 40000 से अधिक बता रहा था। लेकिन लक्षद्वीप से गोवा (12000/-) आकर गोवा से लखनऊ( 7000/-) आने का टिकट 19000/- में हो गया। यात्राओं की तैयारी करना भी मजेदार अनुभव है।
आपको भी चलना है? अगर चलना चलिए। 11 अक्टूबर को सुबह पहुंचना है लक्षद्वीप। 15 अक्टूबर को वापस आना है। घूमना हमेशा मजेदार होता है। लक्षद्वीप यात्रा का कार्यक्रम firgun travels की साइट पर दिया है। जिसका लिंक टिप्पणी में दिया है। https://firguntravels.com/upcoming/lakshadweep/
हम तो जा ही रहे हैं। आपको भी बता रहे हैं। फिर न कहिएगा -बताया नही, वरना हम भी साथ चलते। घुमक्कड़ी का आह्वान गीत भी सुनिए। अच्छा लगेगा। इस गीत को अनन्य ने लिखा है, उसके दोस्त अरिजीत ने गया है।

No comments:
Post a Comment