Tuesday, September 02, 2025

इसका तो भगवान ही मालिक है



 अभी अमेरिका के आर्थिक सलाहकार का देश में ब्राह्मणों द्वारा फ़ायदा उठाने का बयान आया। दो दिन पहले अपने प्रधानमंत्री द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति का फ़ोन न उठाने की खबर चली । ऐसा लगता है कि ख़बर लिखने वाला सीधे उस कैमरे से जुड़ा है जो प्रधान मंत्री जी की हर गतिविधि की हर पल रिकॉर्डिंग करता रहता है।

आजकल अमेरिका के सलाहकार भी लगता है भारत के टीवी चैनल और यूट्यूब चैनल देखकर अपने भाषण के शीर्षक तैयार करने लगे हैं। ब्राह्मणों के फायदे वाला बयान भी उसी घराने का बयान लगता है। बाकी दुनिया में भारत का जलवा कायम होने और बेइज्जती होने वाले समाचार ईसीजी ग्राफ की तरफ़ ऊपर नीचे होते रहते हैं। तमाम उठापटक, उतार चढ़ाव, दबाव-समर्थन होते हैं दुनिया के स्तर पर। बहुतों की आम लोगों को हवा भी नहीं लगती। कई बार कोई घटना/घोटाला हो जाने के बहुत बाद में पता चलता है। कई बार पता भी नहीं चलता।
अपने यहाँ के मीडिया के बारे में शायद भगवान भी कहते होंगे-“इसका तो भगवान ही मालिक है।”


No comments:

Post a Comment