आज आयुध निर्माणी , हज़रतपुर जाना हुआ। लौटते में हाई वे नम्बर 19 पर से आते हुए पता चला कि हाइवे से तीन किलोमीटर दूर शिकोहाबाद पड़ता है। अरविंद तिवारी जी को बताया कि हाइवे से गुज़र रहे हैं तो उन्होंने आदेश दिया -‘हमारे साथ चाय पीकर जाओ।’ हम मुड़ गए शिकोहाबाद की तरफ़। वहाँ अरविंद तिवारी जी ‘नेहा गेस्ट हाउस’ के बाहर हमारा इंतज़ार कर रहे थे।
नेहा गेस्ट हाउस में तिवारी जी में चाय पिलाईं। साथ में डोसा भी खिलाया। करीब घंटे भर की मुलाक़ात में काम भर की बातें हुईं। फ़ोटो भी ली गईं ताकि सनद रहे। आप भी देखिए फ़ोटो।
https://www.facebook.com/share/p/184vGDpVm1/

No comments:
Post a Comment