Sunday, February 08, 2026

सुरेश कात्यायन जी से मुलाकात

 


कल कानपुर में फेसबुक मित्र और उसके भी पहले पारिवारिक रिश्ते में साढ़ू Shiv Awasthi जी के पुत्र के विवाह के उपरांत आयोजित प्रीतिभोज में सुरेश कात्यायन जी से मुलाकात हुई। हाल की आसाम और मेघालय की यात्राओं के वृत्तांत पढ़कर उन्होंने मेरी पोस्ट्स पर तारीफ़ करती हुई टिप्पणियां की हैं।

कार्यक्रम स्थल पर मुलाक़ात होने पर सुरेश कात्यायन जी ने मुझे पहचाना और मुलाक़ात की सनद के रूप में अपने साथ फ़ोटो खिंचवाया। फोटो उनके मोबाइल में था। आज उन्होंने उसे अपनी पोस्ट में लगाया और लिखा:
"इधर कुछ दिनों से जिन अनूप शुक्ल जी की घुम्मकड़ी शैली व लेखन दोनों की ही प्रसंसा उनकी मेघालय व गुवाहाटी यात्राओं के वर्णन में फेसबुक में कर रहा था कल एक विवाह कार्यक्रम में उनसे प्रत्यक्ष मिलना हुआ ❤️🙏🏼"
साझा करने का विकल्प उनकी पोस्ट में न होने के कारण मैंने फ़ोटो उनकी पोस्ट से कॉपी करके यहाँ लगाया है। इस तरह की प्यारी मुलाकातें खुशनुमा होती हैं। आशा है जल्द ही फिर मुलाक़ात होगी सुरेश कात्यायन जी से।
सुरेश कात्यायन जी के साथ अनूप शुक्ल 👇
https://www.facebook.com/share/p/1ajbkEdYna/





No comments:

Post a Comment