Sunday, February 01, 2026

मनजीत सिंह सर को विनम्र श्रद्धांजलि

 


Manjeet Arora जी हमारे कॉलेज सीनियर थे। एक साल सीनियर। लखनऊ में रहते हुए देश भर के मोतीलाल इंजीनियरिंग कॉलेज , इलाहाबाद के इंजीनियर्स के संपर्क सेतु थे। देश, दुनिया के किस शहर में मोतीलाल का पढ़ा हुआ कौन सा इंजीनियर किस पद पर पोस्टेड है, कहाँ रहता है, क्या करता है यह सब उनकी जानकारी में रहता था। किसी की भी जरूरत के बारे में जानकारी होते ही उससे संपर्क करके उसकी परेशानी हल करने का प्रयास करते। मोलीलाल इंजीनियरिंग कॉलेज, इलाहाबाद के 'मोतियों' की माला लंबी करने का सदैव प्रयास करते रहते थे।

उनके संपर्क का दायरा बहुत बड़ा था। वे इसका उपयोग अपने मित्रों और कॉलेज से जुड़े लोगों के सहयोग के लिए करते रहते थे।
कॉलेज में शुरू के दिनों में हम लोग तिलका हॉस्टल में रहते थे। उनकी पुरानी यादों में हमेशा मुझे 46 साल पहले की छवि ध्यान में आती जब वे तिलक हॉस्टल के सामने सीढ़ियों के पास खड़े हुए मिले थे। इस बीच अनगिनत बार उनसे मुलाक़ात हुई लेकिन हमेशा मेरे ज़ेहन में उनकी वही 46 साल पहले की याद चस्पा रही।
ऊर्जावान, सक्रिय, प्रभावशाली , मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के मनजीत सिंह अरोरा सर का पिछली 29 जनवरी को असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से उनके संपर्क और जान पहचान के सभी लोग स्तब्ध हैं।
आज गुरुद्वारा गोमती नगर में आयोजित कीर्तन और अरदास में उनके परिवारी जन, इष्ट मित्र और जान पहचान के लोग शामिल हुए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मनजीत सिंह सर का निधन हम सब के लिए अपूरणीय क्षति है। हमारे ज़ेहन में उनकी याद हमेशा रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार और उनसे जुड़े लोगों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

https://www.facebook.com/share/p/1JD22JL88m/

No comments:

Post a Comment