Thursday, August 30, 2018

स्टेटस लिंचिंग



चित्र में ये शामिल हो सकता है: साइकिल
साइकिल की फोटो बड़े बेटे ने भेजी। अमेरिका से। इससे वह दफ्तर जाता है आजकल। 

दस स्टेटस लिखने की सोची सुबह से। सब अपलोड होने के पहले फूट लिए। बोले - 'हम न जाएंगे टाइम लाइन पर। लोग हमको कूट डालेंगे। ' स्टेटस लिंचिंग' चल रही है आजकल सोशल मीडिया में। हमारी जान को खतरा है। हम न जाते टाइमलाइन पर कुर्बान होने।'
हमने सबको हड़का दिया -'दफा हो जाओ मेरी निगाह के सामने से। मुंह मत दिखाना हमको। दफ्तर जाना है।'
सारे स्टेटस डरपोक बहादुर की तरह खिलखिल करके हंस रहे हैं। नठिया, हरजाई, मौसमी, बरसाती बदमाश कहीं के।
लौटकर निपटते सबसे। अभी जरा दफ्तर हो आएं।
साइकिल की फोटो बड़े बेटे ने भेजी। अमेरिका से। इससे वह दफ्तर जाता है आजकल। 

https://www.facebook.com/anup.shukla.14/posts/10215088138250320

No comments:

Post a Comment