Useful book sellers उपयोगी पुस्तक विक्रेता साइनबोर्ड देखकर लगा कि क्या कहीं अनुपयोगी पुस्तकें भी बिकती हैं ? कोई किताब अनुपयोगी भी होती है ? होती जरूर होगी ।जिनको सरकारें बैन करती हैं। जिनसे सरकारों को खतरा लगता है। सरकारें उनको बैन कर देती हैं। कभी राजनीतिक कारण से कभी सामाजिक दबाव में।
अकबर इलाहाबादी तो किताबों को जब्त करने की बात भी करते हैं:
हम ऐसी कुल किताबें क़ाबिल-ए-जब्ती समझते हैं,
जिनको पढ़के लड़के बाप को खब्ती समझते हैं।
अकबर इलाहाबादी साहब ने तो किताबे पढ़कर बाप को ख़ब्ती समझने वाले लड़कों की बात की है। आज के समय के बच्चे के सामने बाप को खब्ती समझने के लिए किताबें पढ़ने की शर्त हट गई है। उनको बिना पढ़े ही बाप को खब्ती समझने के हक़ हासिल है।
वैसे यह सोचना भी अपने आप में ख़ब्तीपना ही है। है कि नहीं ? 
https://www.facebook.com/share/p/1D4WFP56db/

No comments:
Post a Comment