![]() |
| 62 लाख का डिनर बिल की कॉपी |
कल का डिनर क्वींस इंडिया रेस्तरां में हुआ। अधिकतर लोग शाकाहारी। कुछ लोग शाकाहारी और मांसाहारी गठबंधन वाले। गठबंधन इस लिए कि रोटी, चावल, मीठा और पानी तो शाकाहार में ही आते हैं। खाने के बाद चाय पी गई।
चाय इसलिए कि होटल में चाय जैसी मिलती उसको चाय की बजे चाय की पत्ती, चीनी और दूध का अनमना गठबंधन ही कहा जा सकता है। चाय अच्छी भी लगी। मजेदार। स्वादिष्ट।
एक चाय के दाम 38000 IDR (लगभग 205 रुपये)। वियतनाम और इंडोनेशिया में दाम के पीछे हज़ार तो लगा ही रहता है।
खाने का बिल आया इंडोनेशियाई 61.68 लाख रुपये (IDR) । लगभग 62 लाख का खाना खा गए। हिंदुस्तानी में लगभग 33236 रुपये। 24 लोग थे खाने वाले। प्रति व्यक्ति लगभग 1385/- रुपये का खाना हुआ।
बाली के डिनर के खर्चे ने वियतनाम के लंच के खर्चे 43 लाख VND का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
भारतीय रेस्तरां में खाना कुछ मंहगा है। लेकिन परदेश में देश का खाना ज़्यादा अच्छा लगता है। वही खोजते हैं हम।
यह हिसाब लगाते हुए लग रहा है कि परदेश में पहुँचने पर सबसे अधिक समय मुद्राओं का बदलाव का हिसाब लगाते बीतता है। मोबाइल में कैलकुलेटर कृपा से यह आसान भी है।
इस वायरल पोस्ट को आप फेसबुक पर यहाँ देख सकते हैं। इसे एक करोड़ से ऊपर लोगों ने देखा।

No comments:
Post a Comment