Thursday, September 24, 2026

बाली में फ़्लर्ट करने का इंतज़ाम।

बाली में फ़्लर्ट करने का इंतज़ाम


 बाली में फ़्लर्ट करने का इंतज़ाम।

Flirt (फ़्लर्ट) का हिंदी में मुख्य अर्थ इश्कबाज़ी , दिल्लगी करना या छेड़खानी करना होता है।
फ़्लर्ट करने के लिए कोई ड्रेस कोड नहीं होता। कैसे भी किया जा सकता है। लेकिन बाजार ने फ्लर्ट में सहयोग के लिए कपड़े जुगाड़े हैं। बाली में भी फ्लर्ट के कपड़ों की दुकान है।
फ़्रांसीसी दुकान का नाम है - JE SUIS FLIRT BALI
मतलब मैं फ्लर्ट बाली हूँ (यह फ्रांसीसी भाषा का वाक्य है: "Je suis" का मतलब "मैं हूँ" और "Flirt Bali" ब्रांड का नाम है)।
दुकान अभी खुली नहीं है। इसलिए ड्रेस ख़रीद नहीं पाये। न देख पाये। आपको चाहिए तो आईये बाली और फ्लर्ट करने की पोशाक ख़रीदें।
वैसे फ़्लर्ट का एक मतलब हँसी-मजाक में प्यार जताना भी होता है। प्यार का भी कोई ड्रेस कोड नहीं होता। जताइए प्यार अपने लोगों से हंसी मजाक करते हुए।

इस पोस्ट को फेसबुक पर यहाँ देख सकते हैं।

No comments:

Post a Comment