Sunday, September 20, 2026

टर्टल स्ट्रोक इज द बेस्ट स्ट्रोक

 


टर्टल स्ट्रोक

टर्टल आइलैंड में छुटके कछुए अपने स्विमिंग पूल में। हमको देखकर स्विमिंग करने लगे। उनको पता होगा कि हम भी नए तैराक हैं। पानी में स्टाइल मारते हुए वे हमको भी बुलाते लगे। हम जाते लेकिन पानी बहुत कम गहरा था। पंजे तक न डूबते। कछुए हमसे बढ़िया इसलिए भी तैर लेते हैं क्योंकि उनके यहाँ पूल हमेशा खुला रहता है। उनको यह भी सुविधा है कि उनको पैसा नहीं देना पड़ता तैरने के लिए।

हमने एक कछुए से पूछा -‘ तुम्हारा स्विमिंग कास्ट्यूम कहाँ हैं?’
वह हंसते हुए तैरते हुए आगे बढ़कर मजे करने लगा।
दूसरे से पूछा कि तुम किस स्टाइल में तैरते हो-‘ ब्रेस्ट स्ट्रोक या फ्री स्टाइल?’
उसने तैरते हुए कहा -‘ टर्टल स्टाइल। टर्टल स्ट्रोक इज द बेस्ट स्ट्रोक।’

बाली समुद्र तट पर मछलियाँ पानी में मार्निंग वॉक करती हुई। ब्रेड का नाश्ता देखकर मछलियाँ ललकती हुई खाने के लिए आ गईं। परिवार समेत।

बाली के टर्टल आइलैंड के पास समुद्र में कंधे पर मछलियाँ ले जाता स्थानीय युवक। सुबह की कमाई रही होगी भाई जी की।

इस पोस्ट को फेसबुक पर यहाँ , यहाँ और यहाँ देख सकते हैं।

No comments:

Post a Comment