![]() |
| चाय के साथ बिस्कुट |
दोपहर का लंच ‘ क्वींस आफ़ इंडिया’ होटल में किया गया। खाने के बाद चाय पीने का मन हुआ। पी गई। होटल की पनियल चाय पीते-पीते चाय की तलब लगना स्वाभाविक होता है।
होटल में चाय के साथ बिस्किट मुफ्त में मिलता है। मुफ्त मतलब काम्प्लेनेंट्री। लकड़ी की सिंगल ग्लास ट्रे में रखा ग्लास, साथ में एक बिस्कुट और एक चम्मच। चाय का ग्लास ट्रे में बने गोल खाँचे में तसल्ली से बैठा हुआ था। आरामकुर्सी में बैठे आराम फ़र्मा इंसान की तरह।
अदरक की एक चाय के दाम 36000 IDR (194 रुपए) है। अदरक के साथ इलायची भी लेने पर चाय का दाम लगभग 11 रुपए बढ़ जाते हैं। चाय 38000 IDR की हो जाती है। इतने में (11 रुपए) तो अपने यहाँ सड़क किनारे ढाबे में एक पूरी चाय मिल जाती है।
लेकिन चाय स्वादिष्ट है। जायकेदार। आपने पी आज चाय?
फेसबुक पर इस पोस्ट को यहाँ पढ़ सकते हैं।

No comments:
Post a Comment