![]() |
| सड़क पर सुबह का ट्रैफ़िक |
सबेरे की चाय पीकर घूमने निकले। होटल से करीब एक किलोमीटर दूर समुद्र तट है -Petitenget बीच। इसी नाम का मंदिर है यहाँ। मंदिर के सामने समुद्र। बाहर निकलकर सड़क पर ज्यादातर लोग दुपहिया वाहनों में आते-जाते दिखे। स्पा अभी बंद थे। गाड़ियाँ सड़क किनारे बने फ़ुटपाथ पर खड़ीं थीं। फ़ुटपाथ यहाँ इस तरह बनाये जाते हैं ताकि गाड़ियाँ सड़क किनारे न खड़ी होकर फ़ुटपाथ पर पार्क की जा सकें। कम चौड़ी सड़क की समस्या निदान का एक सहज उपाय।
Fire Star Fish होटल और ICE Away Spa को जाने वाली सड़क के दोनों और लगे पेड़ आने-जाने वालों के स्वागत मुद्रा में हैं। बाहर दरबान खड़ा है। सुरक्षा के लिए।
बाली में किताबों की दुकान। दुकान अभी खुली नहीं है। Periplus book shop ऊपर दवा की दुकान है। नीचे धोबी की दुकान (लांड्री) और करेंसी बदलने की दुकान है। सब अभी बंद हैं। खुलेंगी थोड़ी देर में।



No comments:
Post a Comment