Saturday, September 26, 2026

स्कूटी मेरी धीरे-धीरे चलो री

स्कूटी पर बच्चे को लिए उसका पिता 


 गोद में सोते बच्चे को स्कूटी पर सुबह की सैर कराते हुए एक पिता। स्कूटी आहिस्ता-आहिस्ता चलाते हुए बच्चे की सुरक्षा के लिए शायद मन अपनी भाषा ने दोहरा रहा हो -‘ स्कूटी मेरी धीरे-धीरे चलो री।’

स्कूटी पर बच्चे को ले जाते पिता को देखकर याद आया कि एक बार मैं शाहजहांपुर में अपने बच्चे को स्कूटर पर लेकर शहर से फैक्ट्री इस्टेट आ रहा था। बहादुर गंज के पास बच्चे को नींद आने लगी। पीछे बैठे-बैठे कहीं गिर न जाये यह सोचकर मैंने उसको अपने आगे खड़ा किया। हैंडल और अपनी सीट के बीच। बच्चा नींद के झोंके में आगे ही बैठ गया। मैं बहुत आहिस्ते-आहिस्ते स्कूटर चलाते हुए घर पहुँचा।
किसी दृश्य को देखकर कितना कुछ याद आ जाता है।

फेसबुक पर इस पोस्ट को यहाँ देख सकते।

No comments:

Post a Comment