Thursday, December 04, 2014

बर्तुहारी की तलाश

आज पुलिया पर रामनारायण सिंह जी मुलाक़ात हुई।समस्तीपुर बिहार के रहने वाले हैं।बेटा वीएफजे में आडिट में है।उसके पास मिलने आये हैं।

बात चलने पर बताये कि वे बर्तुहारी मतलब अपनी कन्या के लिए वर खोजने आये हैं।राजपूत हैं उसी हिसाब से वर खोज रहे हैं।बिटिया पटना से समाज शास्त्र में स्नातक है। मध्य प्रदेश के लड़के से शादी नहीं करनी बिटिया की।बिहार तरफ का ही लड़का खोज रहे हैं। हमसे भी कहा कोई निगाह में तो बताना।

उनकी बात सुनकर परसाईजी का एक लिखा एक संवाद याद आया-"हमारे मुल्क की आधी ताकत लड़कियों की शादी करने में जा रही है।"

रामनारायण जी ने बताया कि 2008 तक वे बिहार,बंगाल और नेपाल तक फिल्मों के वितरण का काम देखते थे। अभी कुछ नहीं करते।

बात करते हुए हाईकोर्ट वाले तिवारी जी आ गए और सिंह जी से बतियाने लगे। अपन चुपचाप फैक्ट्री निकल लिए।

No comments:

Post a Comment