Thursday, February 06, 2025

शर्मनाक

 जिस तरीके से (हथकड़ी, बेड़ी लगाकर) अमेरिकी सरकार दूसरे देशों के प्रवासियों (भले ही वो अवैध हैं) भेज रही है वह अमानवीय है। अपने देश की सरकार द्वारा इसके प्रति विरोध न व्यक्त करना दुःखद और शर्मनाक है।निंदनीय है।

तमाम लोग प्रवासियों को अमानवीय तरीके से वापस भेजने के तरीके को अनुचित न मानते हुए अमेरिकन कानून का हवाला देते हुए कह रहे हैं कि यह उनके क़ानून के हिसाब से है। मुझे डर है कि ऐसे लोग आने वाले दिनों देश की आज़ादी में क़ुर्बानी देने वालों के बलिदान यह कहकर ख़ारिज न कर दें कि अंग्रेजों ने उनको अपने क़ानून के हिसाब से सजा दी।

https://www.facebook.com/share/p/18YrJcjhft/

No comments:

Post a Comment