कोलंबो की पहली सुबह । सुबह जागते ही शादी की सालगिरह की बधाई के संदेश और फ़ोन का सिलसिला शुरू हुआ। जारी है। विवाह के 36 साल हुए आज। पहली वैवाहिक वर्षगांठ विदेश ने मन रही है।
नाश्ते पर निकलने का संदेश आ गया। निकल लिए नाश्ते के लिए। ग्राउंड फ्लोर पर नाश्ताख़ान है। लोग नाश्ता करते हुए बतिया, गपिया और हम लोगों को कांग्रचुलेसिनिया रहे हैं। अपन भी थैंकुया रहे हैं।
बाहर खिड़की पर ऑटो, कार , मोटरसाइकिल आती-जाती दिख रही हैं।ट्रक, रिक्शा , खड़खड़ा कहीं नहीं दिखा। तसल्ली से आता जाता ट्रैफ़िक।
लोग तैयार होकर निकल लिए हैं। आज म्यूज़ियम, अंजनी मंदिर , पार्लियामेंट और मैंटोटा बीच जाएँगे।
बस में चढ़ते समय बगल के होटल का बोर्ड दिखता है। हाई टी दो लोगों की एक साथ 3800 रुपये में। मतलब ग्यारह -बारह सौ रुपये के लगभग भारत के।
बस में बैठ गए सब लोग। हनुमान चालीसा पढ़ते हुए बस चल रही है। ट्रिप लीडर अनन्य लोगों का स्वागत कर रहे हैं। Firgun का मोटो ही है कि यह जगहों के बारे में नहीं बल्कि लोगों के लिए है। जिन लोगों के साथ आप यात्रा करते हैं उनकी यादें आपके साथ लंबे समय तक रहती हैं ।
कोलंबो से पहली पोस्ट का लिंक टिप्पणी में

No comments:
Post a Comment