आज पूरी दुनिया में अमेरिका, यूक्रेन, रूस की खबरें छाई हुई हैं। इन देशों के मुखिया ट्रम्प, जेलेंसकी, पुतिन के किस्से चल रहे हैं। कल एक यूट्यूबर ने केजीबी के भूतपूर्व प्रमुख के हवाले से बताया कि ट्रम्प असल में सोवियत रूस की जासूसी एजेंसी केजीबी के एजेंट हैं। इसीलिए वो पुतिन को तानाशाह नहीं मानते, रूस के पक्ष में बैटिंग कर रहे हैं।
दुनिया में आजकल जो खबरें छायी हुई हैं उनको जर्मनी में हो रहे कार्निवल की झांकियों में दिखाया गया है।
जर्मनी में आजकल कार्निवल उत्सव मनाया जा रहा है। जर्मनी में एक बहुत पुरानी परंपरा है, जिसे मूल रूप से सर्दियों की आत्माओं को डराने के लिए मनाया जाता है । कई महीनों की ठंड के बाद पुराने जर्मन सर्दियों से थक चुके होते हैं । सर्दियों की आत्माओं को डराने के लिए, लोगों ने डरावने मुखौटे पहनकर , वसंत का स्वागत करने के लिए सड़कों पर गाना और नृत्य करते हैं।
कार्निवल उत्सव के दौरान जर्मनी के कोलोन में रोसेनमोंटाग परेड होती है जिसमें विशाल झांकियां और वेशभूषा में मार्चिंग बैंड होते हैं। वेशभूषा में लोग झांकियों से लॉलीपॉप और अन्य मिठाइयां फेंकते हैं । मिठाई प्राप्त करने के लिए, मिठाई के लिए विशेष कार्निवल शब्द चिल्लाना महत्वपूर्ण है: "कामेले!"।
इस बार की रोसेनमोंटाग परेड में ट्रम्प, पुतिन, मस्क से जुड़े मज़ेदार मुखौटे परेड में शामिल थे। मुखौटे देखकर पता चलता है कि कलाकारों की पक्षधरता किसकी तरफ़ है।
इन तस्वीरों में आग की लपटों में घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प, लार टपकाते मस्क, जेल में पुतिन और अन्य झांकियाँ दिखाई गयी हैं। ये झाँकिया (रायटर/AP/PTI) न्यूज़ एजेंसियों के हवाले से द टेलिग्राफ अख़बार के आनलाइन संस्करण से ली गई हैं। खबर का लिंक टिप्पणी में। आप खुद वहाँ पहुँचकर बाक़ी की तस्वीरें देख सकते हैं।
https://www.facebook.com/share/p/1GU5ATjg3H/

No comments:
Post a Comment