Friday, September 26, 2008

चुपाय रहव दुलहिन मारा जाई कउवा

http://web.archive.org/web/20140419214524/http://hindini.com/fursatiya/archives/530

25 responses to “चुपाय रहव दुलहिन मारा जाई कउवा”

  1. manvinder bhimber
    bahut sunder ……kothe utte kaa boldha , ajj mera veer aaega….je punjaabi ki kahawat hai….ise pad kar mujhe yaad aa gai….
  2. vipin
    achchi post
  3. डा. अमर कुमार
    चुपाय रहौ फ़ुरसतिया मारा जाई चिठेरा …
    कऊवे की इमेज़ काहे बिगाड़ रहे हो ? उसके इतने बुरे दिन तो नहीं कि
    ब्लागर का बुद्धिविलास विषय बने । यहाँ की काँव काँव में कऊव्वे की
    क्या गति होगी…. जरा विचार कर देखो गुरु ? उसे बख़्स दो, वही तो
    अब विरहिणी का एकमात्र संबल रह गया है !

    कागा सबतन खाइयो चुन चुन खाइयो मांस
    दो नैना मत खाइयो जिन पिया मिलन की आस

    मुंडेरी पर बैठा कऊव्वा देख रहा है, कि..
    पिया निर्मोहिया मोबाइल ही नहीं उठा रहे हैं !
    वहू का मा्ड्डाले की अपशगुनी बात करके करेजा झकझोरे दे रहो है !

  4. anil pusadkar
    सही कहा भैया। अब तो बस कवओ का ज़माना आ गया है, कोयल बेचारी का तो कोई नाम लेवा नही बचा।
  5. Dr.Arvind Mishra
    पितृपक्ष के आख़िरी दिन तक आख़िर किसी न किसी बहाने कौए ने अपनी सुधि आपको दिला ही दी -आदर दै दै बोलियत ,कागा नकबेसर ले भागा और जैसा कि आपने कौए को शकुन अपशकुन संदेशों का वाहक माना है .लेकिन जिस अर्थ में चुप रह दुलहिन का मामला है वह कौवे के आभूषणों -चमकती चीजों के प्रति बेतरह आकर्षण और उन्हें ले भागने की आदत से जुडा है -घर का कोई आभूषण इधर उधर हुआ नहीं कि शक कौवे पर गया -अगर वह न भी ले गया हो तो भी मानिनी की जिद पर मारा ही तो जायेगा बिचारा -वैज्ञानिकों ने भी कौए के इस आदतकी जांच परख कर इस पर सच्चाई की मुहर लगा दी है -वह अगर रानी का नौलखा ले कर भाग गया हो तो कोई आश्चर्य नहीं ! वह अपने घोसले को इन रंगबिरंगी चीजों से सजाता है -
    इतनी जोरदार पोस्ट के लिए अब कृपा कर एक मदद -गिरिराज किशोर जी का टेलीफोन नम्बर ,ई मेल और घर का पोस्टल अड्रेस देने का कष्ट करें .
    drarvind3@gmail.com
  6. संजय बेंगाणी
    शीर्षक आपने हिन्दी में समझा दिया तो अच्छा हुआ.
    पोस्ट का कद सही है :)
    वैसे काले कौए का स्थान काले मोबाइल ने ले लिया है.
  7. seema gupta
    ha ha ha bhut khub, vaise kauva ke image kub badlee hai, “jhut bole kauva katey” but aaj tk to kise ko bhee kauve ne kaataa hee nahe ha ha ha , bhut accha lga pdh kr”
    Regards
  8. Ghost Buster
    आप तो अलग ही अर्थ निकाल लिए इस गीत से. हमारी अल्पबुद्धि कुछ और ही कहती थी. हमारे पास है ये पूरा गीत. एक झलक दिखला देते हैं. कहें तो बाकी का पूरा भी आपको मेल करें. दो टुकडियां यहाँ दे रहे हैं. कुल सात हैं.
    —————————————–
    चुपाई मारो दुल्हिन
    मारा जाई कौआ.
    [१]
    दे रोटी?
    गयी कहाँ थी बड़े सबेरे
    कर चोटी?
    लाला के बाजार में,
    मिली दुअन्नी
    पर वह भी निकली खोटी,
    दिन भर सोयी,
    बीच बाजार में बैठ के रोई,
    सांझ को लौटी
    ले खाली झौआ.
    चुपाई मारो दुल्हिन
    मारा जाई कौआ.
    [२]
    दे धोती?
    दिन भर चरखा कात
    सांझ को क्यों रोती?
    सूत बेचकर
    पी आए घर में ताड़ी,
    छीन लँगोटी,
    काटी बोटी-बोटी,
    किस्मत ही निकली खोटी,
    ऊपर नेग मांगते हैं
    ये बाभन-नौआ.
    चुपाई मारो दुल्हिन
    मारा जाई कौआ.
    —————————————
  9. ताऊ रामपुरिया
    जिस बात को देखकर बहू रोने लगती है उसे देखकर बिटिया चहकने लगती है।
    कौवे के बहाने हमको तो बड़ी मनोरंजक और सटीक पोस्ट लगी ये ! धन्यवाद !
  10. kanchan
    hmm kauve ka hamare lok sangeet se bada gaharaa sambandha hai..! kabhi vo sandeshe le jaata hai, kabhi vo jevar jatte le jaata hai..! kabhi duae.n le jaata hai, aur kabhi galiya.n khata hai.
  11. सतीश सक्सेना
    अनूप भाई !
    रूहेलखंड में मुंडेर पर कौए के बोलने का अर्थ, किसी मेहमान के आगमन की पूर्व सूचना मानी जाती है !बहुत प्यारा लेख है !
  12. दीपक
    कौवा ने अपनी इमेज नही सुधारी ,अपनी इमेज कौवो जैसे हो रही है!!
  13. परमजीत बाली
    बढिया पोस्ट है।
  14. Abhishek Ojha
    “अरे बहू चुप हो जा, ये कौवा मारा जायेगा। ” मुझे तो लगा की मतलब होगा की चुप हो जा क्या टाँय-टाँय कर रही है, कौवे से भी बर्दाश्त नहीं हो रहा है ये तो अब… बेचारा कहीं मर ना जाय ! :D
    और कौवे बचे ही कहाँ है इमेज बचाने के लिए. यहाँ तो नहीं दीखते, हाँ कानपुर में बड़े दीखते थे… :-) शाम को हजारों की झुंड में हमारे कैम्पस के पेड़ों पर आते थे.
  15. mamta
    घर की छत पर कौवे के बोलने का मतलब की कोई मेहमान आएगा । और अगर कौवा किसे के सर पर बैठ जाए तो ये कहा जाता है की कुछ बुरा समाचार आएगा । खैर जो भी हो आपकी पोस्ट पसंद आई ।
    बाकी गीत पहले नही सुना ।
  16. anitakumar
    कौआ आ गया तो कोयल भी पीछे पीछे आती होगी, वो जिन्दा रहती है कि मरती है पहले वो देख लें फ़िर कुछ बोलेगें। वैसे एक बात ख्याल में आ रही है कि इस गीत में दुल्हिन और कौए के मरने की बात, प्रेमचंद जी की एक कहानी में भी बहू के हाथों बिल्ली मरने की बात थी। ये लड़कियां बहू बनते ही पशु पक्षियों के पीछे क्युं पड़ जाती है जी
  17. parul
    तुलसीदास का भजन है -
    बैठी सगुन मानवती माता
    कब अययही मोरे बाल कुसल घर
    कहहु काग फुरी बाता …
    लेख सुन्दर लगा !!!!
  18. सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी
    घोस्ट बस्टर जी, पूरा गीत यहीं दे देते तो अच्छा होता। एक पोस्ट ही ठेल दीजिए।
    यह सास-बहू के बीच की नोंक-झोंक का गीत है।
    अनूप जी, आपको लोकसाहित्य का जो-जो याद आता जाय,उसे यहाँ ताजा कर डालिए। आगे की पीढ़ी आपको याद करेगी और धन्यवाद भी देगी।
    अच्छी पोस्ट।
  19. Dr .Anurag
    संजय जी ने सही कहा है अब काला मोबाइल कौवे का स्थान ले चुका है….वैसे भी कौवे अब इतने दिखते नही है…
  20. ज्ञानदत्त पाण्डेय
    अच्छा है, आप तो सास की इमेज सुधार कर्यक्रम में सन्नध प्रतीत होते हैं।
    मैं तो अवधी का एक लोक गीत याद करता हूं – हन्नी-हन्ना (तारामण्डल जो काफी रात गये दीखता है) उग आये हैं, कचपचिया (तारामण्डल) दूर जा चुका है। सास जी अब क्या मेरे लिये हांड़ी हिला कर देख रही हो। उसमें तो जो कुछ था, उसे कुत्ता खा कर जा चुका है। :-(
    :-)
  21. अशोक पाण्‍डेय
    ** इस बीच कौवे ने क्या अपनी इमेज सुधार ली है? **
    इस कहावत से तो यही लगता है- कौवा चले हंस की चाल :)
  22. राज भाटिया
    बहुत ही सुन्दर लिखा हे आप ने , साथ मे उस बात का अर्थ भी समझा दिया, आप का लेख समय के साथ हे, पहले लम्बा घुघंट होता था, आज की लडकिया बस उस घुंघट जितने कपडे को ही पहन कर खुश हे, जिसे पहले बुरा कहते थे आज वही इज्जत कहलाती हे, अच्छा कहलाता हे,पहले लडकी को हाथ लगाते ही सर फ़ोड दिये जाते थे, आज लडकी खुद ही हाथ लगवाती हे, आज कोवे हंस बन गये हे.
    धन्यवाद
  23. समीर लाल 'उड़न तश्तरी वाले'
    अगर सच में ऐसा हो जाये तो सारे हिन्दुस्तान की बहूऐं खुशी खुशी रोने को तैय्यार है उन ५४२ कव्वों को मारने जो संसद में बैठे कांव कांव कर देश की नीलामी लगवा रहे हैँ.
    यह आलेख साईज परफेक्ट है A4 टाइप. :)
    बहुत बेहतरीन लिखा है. बधाई.
  24. Raj Sinh (rajsinhasan vale)
    guru,
    aapka lekh padh hamesa kee hee tarah khush huye par lagata hai aap kauve ka sandarbh galat deyi baithe. kaua bolne se koyee aata hai ! dulhin ko chup karane me ek botal ghaslet hee kafee hai sas ke liye. vaise hamar confoosan to door karo.
    bachpan me suraiya se sune the…….
    MOREE ANTARIYA PE KAGA BOLE MORA JIYAA DOLE…….KOYEE Aa RaHaa HAI ……..aage tha…..
    more joban pe chayee umang re,mora tadpat hai bayan ang re…..
    par chodiye is umar me shringar ras se jyada hasya ras me maja aata hai……..CHILLAI RAHEE DULHIN MAR JAI KAUA??
  25. फ़ुरसतिया-पुराने लेख

Wednesday, September 24, 2008

शौक बड़ी घर कुलिया मां

http://web.archive.org/web/20140419215429/http://hindini.com/fursatiya/archives/529

28 responses to “शौक बड़ी घर कुलिया मां”

  1. seema gupta
    हम- अब इसका क्या कोई इलाज है?
    या बढ़ता जायेगा ज्यों कोढ़ में खाज है?
    ” wah bhut shee kha hai, great article to read in such a language, interesting”
    Regards
  2. anil pusadkar
    हम तो बचे हुए है।
  3. mrinal kant
    excellent!
  4. Ghost Buster
    ये कौन नासमझ है जो आप से उलझ रहा है? लगता है आपका ब्लॉग नहीं पढता.
  5. अनूप भार्गव
    बुश भैया को ’राग दरबारी’ की एक प्रति भिजवा दे ना !
  6. Shiv Kumar Mishra
    क्या भइया आप भी.
    ऐसे लोगों को लेकर समस्या के खेत में हल चलाने निकले थे
    अमरीका के जले पर बर्नोल लगाने निकले थे
    हमरी सुनिए और आप एक काम कीजिये
    अगली फुर्सत मिलते ही हमें बुला लीजिये
    हमदोनों मिलकर कविता को आगे ले जायेंगे
    जहाँ से उन्होंने छोड़ा था, वही से से उठाएंगे
    अमेरिका की समस्याओं को ख़तम कर देंगे
    मिलकर पूरा झमेला ही दफ़न कर देंगे
  7. Dr .Anurag
    हमारा मित्र वहां से उखड़ गया जिसे दुनिया हत्थे के नाम से जानती है।
    धन्य हो फुरसतिया जी……..धन्य हो……सही ठिकाने लगाये हो….
  8. ज्ञानदत्त पाण्डेय
    उई सही कह रहे हैं बिम्ब-प्रतिबिम्ब मॉडर्न होने चाहियें।
    इतना कर रहे हो सबको टीज़।
    बढ़ रहा है लेप्रोसी में स्कैबीज़!
    टाइप! :-)
  9. अशोक पाण्‍डेय
    पोस्‍ट पढ़कर और संकरी कुलिया में बड़ी शौक वाला घर देख कर हमारी भी मौज आ गयी। :)
  10. anitakumar
    वाह, मान गये। अब और क्या क्या नुस्खे निकालने बाकी है। अब शिव जी और अनूप जी की जुगल बंदी का इंतजार है, बिम्ब एक्दम नये होने चाहिए।
  11. Zakir Ali 'Rajneesh'
    अब दिल तो दिल है, शौक पाल ही लेता है। उसे इससे क्या मतलब कि घर कोलिया में है नरदहा के किनारे। आखिर यह सब अपने हाथ में होता भी तो नहीं।
  12. संजय बेंगाणी
    अब “ई” ‘भासा’ भी सीखनी पड़ेगी. :(
  13. डा. अमर कुमार
    .
    भली कही, गुरु आपने ?
    पहले आपन देखा जाय.. दुनिया जाये रसातल में !
    अबहिन आपन लिंग अउर गुट सत्यापित करवाय मा बिज़ी हन,
    अब लौट के टीपाटिपी खेला जायी ?
    देख्यौ ससुर का निकारि देत हैं, कउन भरोसा.. जनो लउंडिया बताय दियें…
    तुम्हार तो मौज़ हुई जायी.. एकु गर्लफ़्रेन्ड पा जईहो, सेंत में !
    ज्ञानदत्तौ सिफ़ारिश करे का दउड़ा रहे हैं,
    अमरेका से बाद में निपटा जायी …
    राम राम

  14. समीर लाल 'उड़न तश्तरी वाले'
    आह्हा!! आनन्द आ गया भईये पढ़कर..सच में, अगर राग दरबारी वाला ब्लॉग पूरा टाइप हो गया होता, तो बुश को लिंक भिजवा देते गुगल ट्रांसलिटर के साथ. :)
  15. सतीश सक्सेना
    कुछ नही घुसा दिमाग में अनूप भाई…यह आपका …. शौक बड़ी घर कुलिया मां।… :-(
    का टिपआयें …
  16. ताऊ रामपुरिया
    “जब किसी का ब्रह्मचर्य गुम जाता है तब वो खटिया का क्या करेगा? वो अपने आप खड़ी हो जाती है। चाहे वो खुद खड़ी करे या दूसरे खड़ी कर दें।”
    जय हो ! जय हो फुरसतिया जी | परमानंद आ गया “शौक बड़ी घर कुलिया मां।”
  17. राज भाटिया
    भाईया हम नये नये दाखिल हुये हे आप के स्कुल मे, इस कारण समझ मे ज्यादा नही आया, लेकिन जाते जाते हम भी कह देते हे…शौक बड़ी घर कुलिया मां।”
    धन्यवाद
  18. Abhishek Ojha
    “अमेरिका की खटिया इसी लिये खड़ी है क्योंकि उसने अपना ब्रह्मचर्य गंवा दिया है। ” अमरिकावा भी साला एक ब्रह्मचर्य तक नहीं बचा पाया !
  19. Theluwa
    हाँ सुकुल मौज आ गयी,
    मिसरा जी का पढ़ के मौज आयी कि
    “हमदोनों मिलकर कविता को आगे ले जायेंगे
    जहाँ से उन्होंने छोड़ा था, वही से से उठाएंगे”
    एक फिलिम देखे थे जिसमे मुकेश गाते हैं -
    “हम दोनों मिलके कागज़ के दिल पे एक
    चिट्ठी लिखेंगे जवाब आएगा”
    तो देखें मिसिर और सुकुल कहाँ ले जाते हैं | अब ससुर, जहाँ भी लई जाएँ , मौज तो अइबे करी.
    घोस्ट बस्टर जी, ऊ नासमझ हमहीं रहे, मौजै मौज में सुकुल से ‘मौजां ही मौजां’ कर लिए, कहो तो आपौ से लई लें , अगर कौनो अड़चन ना होय तो |
    वैसे भी हम झाँखर हैं
    राह चलते अरझते हैं |
    सुकुल, कुलिया का मीनिंग बताय देव सबका कौनो कुलिया मा लई जाय के
  20. nitish raj
    आप ने मासब की तरह ही डांट पिला दी लेकिन ये गुफत्गुं बढ़िया लगी। शौक बड़ी घर कुलिया मां।
  21. parul
    khaalis kanpuriyaa!!! badey dino baad KULIYA ..sunaa :)
  22. - लावण्या
    ज़बरदस्त !
    - लावण्या
  23. Smart Indian
    मान गए आपके मित्र को.
    फॉर्मूला तो कालजयी ढूंढ कर लाये हैं. संसद में बिल पास करवा दिया जाए – कल से सारी समस्यायें हल!
  24. विवेक सिंह
    सब समझ में आगया . शीर्षक को छोडकर . इसे फिर से समझाइए .
  25. : फ़ुरसतिया-पुराने लेखhttp//hindini.com/fursatiya/archives/176
    [...] शौक बड़ी घर कुलिया मां [...]
  26. धीरेन्द्र पाण्डेय
    दरअसल लोग कुलिया को नही समझ पाए |कुलिया मतलब पतली सी गली |
    धीरेन्द्र पाण्डेय की हालिया प्रविष्टी..चीनी हमला और फिल्म हकीकत का पुनरावलोकन
  27. संतोष त्रिवेदी
    वाह!
  28. Anonymous
    जबरदस्त लिखे है शुक्ला जी हमेशा की तरह … पूरी कहावत है – शौक बड़ी घर कुलिया मा , लस्सी धरी टुकनिया मा …
    गूगल बाबा नाराज है हमारी आई.डी. नहीं दे रहे है :(
    — हेमा दीक्षित