Saturday, September 26, 2026

मारिजुआना नहीं पीना तो बेहतर है सो जाओ

 

मोबाइल में सर्फिंग करते , सिगरेट पीते होटल के युवा सुरक्षा कर्मचारी।

मारिजुआना नहीं पीना तो बेहतर है सो जाओ।

यह बात हमारे होटल के सामने बने सीमेंट के चबूतरे पर बैठे , मोबाइल में कुछ देखते हुए आदमी ने कही। उसके हाथ ने सिगरेट सुलग रही थी। मोबाइल में कोई गेम खेल रहा था वह। शायद ऑन लाइन जुआ।
हम हार्बर से लौट कर आए थे। किराए की स्कूटी स्टैंड पर जमा करके सिगरेट पीते आदमी के पास खड़े हो गए। निगाहें मोबाइल में जमाए उसने मुझसे पूछा -‘ मारिजुआना पीना है ?’
हमने ‘नहीं’कहा तो उसने ऊपर लिखी बात कही।
किसी भी पर्यटन स्थल पर नशे और यौन व्यापार आम बात सी है। शायद इसलिए कि पर्यटन के लिए पैसा चाहिए। जिसके पास पैसा होता है उनमें से कुछ को इनकी जरूर होती है। पैसा अपना उपयोग करवाता है।
उसके साथ दो लोग और हैं। एक लड़का सुट्टा लगा रहा है। हवा में धुंआ छोड़ते हुए उसने ख़ुद कहा -‘ ये इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट है।’
सारे लोग दरबान हैं। मेरे ही होटल ने। उनकी फ़ोटो लेता हूँ तो वे अँगूठा दिखा कर ‘चीयर अप’ करते हैं। फ़ोटो दिखाने पर धन्यवाद बोलते हैं।
मैं अपने कमरे में आ जाता हूँ। इस समय गिली में सुबह के चार बजने वाले हैं। हिंदुस्तान में रात ने डेढ़ बज रहे हैं। मारिजुआना पीना नहीं है। इसलिए सो जाता हूँ।

No comments:

Post a Comment