आज दुनिया के कई देशों में ऐसे हाकिम जमे हुए हैं जिनको उनके देश की बड़ी आबादी नापसंद करती है। लेकिन ये हाकिम-हुक्काम अपने देश की जनता को झाँसे में डालकर तरह-तरह की तरकीबों से सत्ता पर काबिज हैं। कहीं धर्म के नाम पर, कहीं राष्ट्रीयता के नाम पर और कहीं अतीत गौरव के नाम पर। ये हाकिम जनता को उलझाये रखने के लिए अपने देश को युद्ध में झोंकने से भी बाज नहीं आते। रूस, अमेरिका, ईरान, इजराइल, उत्तरकोरिया जैसे कुछ नाम याद तुरंत याद आते हैं (अपने देश के बारे में हम कुछ न कहेंगे)
दुनिया की हथियार कंपनिया इन लड़ाइयों की सूत्रधार होती हैं। इन लड़ाइयों का ख़ामियाज़ा दुनिया भर की आबादी उठाती है।
दुनिया के ताकतवर देशों की लड़ाईयों में फँसी दुनिया की आबादी को देखकर लगता है -रजिया गुंडो के बीच फँसी है। उसको बचाने के काम में लगे सुरक्षाकर्मी का हफ़्ता गुंडों के यहाँ से बँधा है।
https://www.facebook.com/share/p/1Bwp2JWjnL/
No comments:
Post a Comment